Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
स्वास्थ

खाते वक्त बंद कर दें अपना फोन, वरना शरीर में आ सकती हैं कई खतरनाक बीमारियां

हर पल साथ रहने वाला फोन ही हमें बीमार बना रहा है. इसकी वजह से कई तरह की समस्याएं हो रही हैं. इतना ही नहीं पेट में भी एक खतरनाक बीमारी फैल रही है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आजकल हम अपने गैजेट्स हर जगह लेकर जाते हैं. यहां तक कि बाथरूम में भी इसे नहीं छोड़ते हैं. जिसकी वजह से गैजेट्स पर कई बैक्टीरिया पाए गए हैं, जिनसे बीमारियां फैल सकती हैं।
फोन से हमेशा हीट निकलती है, ऐसे में यह बैक्टीरिया के लिए सबसे सुरक्षित जगह होती है. स्क्रीन पर बैक्टीरिया के अलावा वायरस, फंगी और प्रोटोजोआ भी जम जाते हैं, जिनसे डायरिया, फूड पॉइजनिंग, सांस की बीमारी और स्किन इंफेक्शन का खतरा हो सकता है।

किन-किन लोगों को खतरा
फिटनेस ट्रैक करने के लिए स्मार्ट वॉच पहनने वालों को भी सावधान रहना चाहिए. इसके बैंड और स्क्रीन पर भी कई तरह के खतरनाक बैक्टीरिया पो जाते हैं, जो स्किन इंफेक्शन,  टॉक्सिक शॉक सिंड्रोम, ब्लड, लंग्स में निमोनिया या अन्य अंगों में इंफेक्शन और दस्त की वजह बन सकते हैं. ऐसे लोग जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है, उन्हें सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचता है. कई-कई घंटों तक ईयरफोन या ईयरपॅाड पहने रहने से कान का तापमान और नमी बढ़ जाती है, जिससे संक्रमण का रिस्क रहता है।

फूड इंफेक्शन होने का डर
स्मार्टफोन की सतह पर स्टैफिलोकोकस ऑरियस नाम का जीवाणु मिलता है. इसे स्टैफ भी कहा जाता है, जो स्किन इंफेक्शन को बढ़ा सकता है. इस बैक्टीरिया के संपर्क में आने से फूड पॉइजनिंग का खतरा भी रहता है, इसलिए खाने के समय गैजेट्स का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें, क्योंकि गैजेट्स के जरिए बैक्टीरिया हाथ, चेहरे और मुंह तक आसानी से पहुंच सकता है।

पेट और यूटीआई के लिए जोखिम भरा
फोन या गैजेट्स पर  एस्चेरिचिया कोलाई या ई-कोलाई नाम के बैक्टीरिया भी पाए जाते हैं, जो गंभीर संक्रमण पैदा कर सकते हैं. इसकी वजह से गंभीर दस्त, यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन और किडनी की बीमारी हो सकती है।

ये फोन की सतहों पर लंबे समय तक जिंदा रहते हैं. इससे इनके फैलने का खतरा भी ज्यादा होता है. फोन पर स्यूडोमोनस ऐरुगिनोसा बैक्टीरिया भी पाया जाता है, जो सांस में इंफेक्शन, यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन और ब्लड इंफेक्शन का कारण बन सकता है।

फोन को लेकर क्या सावधानी बरतें
एक रिसर्च के मुताबिक, 26 मोबाइल फोन पर 11,163 माइक्रो जीव पाए गए हैं, जो खतरनाक तरह की बीमारियों का कारण बन सकते हैं. इससे बचने के लिए कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए. गैजेट की स्क्रीन और बैक कवर को माइक्रोफाइबर कपड़े या अल्कोहल वाइप्स से रोजाना सही तरह से साफ करें। बाथरूम या गंदी जगहों पर फोन का इस्तेमाल न करें.शरीर की साफ-सफाई का ध्यान दें. मोबाइल इस्तेमाल करने के बाद फेस, नाक, आंख या मुंह छूने से बचें. अपना फोन किसी के साथ शेयर न करें. ईयरफोन का यूज 1 घंटे से ज्यादा समय तक लगातार न करें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!