Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदिल्लीदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

पंजाब में आज 11 बजे होगा मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह, 10 नए चेहरे बनेंगे मंत्रिमंडल का हिस्सा

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 मार्च 2022, शनिवार, चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार में आज मंत्रियों को शामिल किया जा रहा है। राज्‍यपाल बनवारी लाल पुरोहित राजभवन में 10 नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

नए मंत्रियों को थोड़ी ही देर में राजभवन में नवनिर्मित गुरु नानक आडिटोरियम में शपथ दिलाई जाएगी। काफी संख्‍या में आप के नेता भी समरोह में पहुंचे हैं। आम आदमी पार्टी के  कन्‍वीनर व दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहेंगे। 

भगवंत मान के मंत्रिमंडल में केवल एक ही महिला को शामिल किया जा रहा है। दिडबा से जीत कर आए हरपाल सिंह चीमा, मलोट से जीत कर आईं डॉ० बलजीत कौर, बरनाला से गुरमीत सिंह मीत हेयर, अजनाला से गुरमीत सिंह धालीवाल, पट्टी से जीते लाल जीत सिंह भुल्लर, होशियारपुर से ब्रह्मशंकर जिंपा, मानसा से डा. विजय सिंगला , बोआ से जीते लालचंद कटारुचक, आनंदपुर साहिब से जीेते हरजोत सिंह बैंस मंत्री पद की शपथ लेंगे।

दूसरी ओर, मंत्रिमंडल में पुराने नाम शामिल न किए जाने से राजनीतिक जानकार थोड़े हैरान हैं। जिन नामों को लेकर चर्चा चल रही थी उनमें से ज्‍यदातार नाम शामिल नहीं हैं। अमन अरोड़ा मंत्री बनाना तय माना जा रहा था लेकिन उन्हें भी केबिनेट में मौका नहीं दिया।

भगवंत मान के मंत्रिमंडल में मालवा से पांच,  माझा क्षेत्र से चार और दोआबा से एक को मंत्री बनाया गया है। यदि जातीय समीकरणों की बात करें तो भगवंत मान के अलावा चार और जट सिखों को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। जबकि चार ही दलित कैबिनेट में जगह पा गए हैं और दो हिंदू वर्ग से भी लिए गए हैं। पंजाब विधानसभा की 117 सीटें हैं ऐसे में 15 फ़ीसदी विधायकों को कैबिनेट में लिया जा सकता है मुख्यमंत्री के अलावा 17 विधायक मंत्री बन सकते हैं। 

शपथ ग्रहण समारोह मेंं AAP के नेताओं के साथ-साथ मुख्‍यमंत्री भगवंत मान के पुत्र दिलशान और बेटी सीरत मान भी पहुंचे हैं। 

10 नए मंत्रियों के नाम जो पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे  

➲ हरपाल सिंह चीमा

➲ गुरमीत सिंह मीत हेयर 

➲ डॉ० बलजोत कौर

➲ कुलदीप सिंह धालीवाल

➲ डा. विजय सिंगला

➲ लालजोत सिंह भुल्लर

➲ हरभजन सिंह ईटीओ

➲ ब्रह्म शंकर जिम्‍पा 

➲ हरजोत सिंह बैंस

➲ लाल चंद कटारूचक

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!