Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

सुषमा स्वराज उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य भी रही थीं

उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य भी रही थीं सुषमा, एम्स की दी थी सौगात

देहरादून, पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन से उत्तराखंड में भी शोक की लहर है। उत्तराखंड में उन्हें ऋषिकेश एम्स की सौगात देने के लिए याद किया जाएगा। सुषमा स्वराज उत्तराखंड में भी अत्यंत लोकप्रिय रहीं। लोकसभा चुनाव हों या फिर विधानसभा चुनाव।

भाजपा के स्टार प्रचारकों में उनकी सबसे ज्यादा डिमांड रहती थी।उत्तराखंड के लोगों को उनका सादगी भरा व्यक्तित्व तो भाता ही था, साथ ही ओजस्वी वक्ता के रूप में भी लोग उन्हें सम्मान देते थे।

उत्तराखंड से सुषमा स्वराज का खासा नजदीकी रिश्ता भी रहा। राज्य गठन के वक्त जब उत्तराखंड को राज्यसभा की तीन सीटें मिलीं, उनमे से एक सीट का प्रतिनिधित्व उन्होंने किया। स्व अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री रहते हुए उत्तराखंड का राज्यसभा में नुमाइंदगी कर रही थीं।

उस वक़्त उत्तराखंड से वाजपेयी सरकार में तीन मंत्री थे। इनमे सुषमा स्वराज के अलावा लोकसभा सदस्य भुवन चंद्र खंडूडी और बची सिंह रावत शामिल थे।

केंद्र सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए उन्होंने कई राज्यों में एम्स की स्थापना की थी। इनमे से एक एम्स उत्तराखंड के ऋषिकेश में खोला गया था। यह चिकित्सा संस्थान अब उत्तराखंड के लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रहा है। यह सुषमा स्वराज की उत्तराखंड को एक बड़ी सौगात रही।

28 मई 2015 को आखरी बार देहरादून आयी थी सुषमा स्वराज

दिवंगत पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आखिरी बार 28 मई 2015 को केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाने देहरादून आयी थी। यहां उन्होंने कहा था कि केंद्र में मोदी सरकार बनाने में उत्तराखंड ने 100 फीसद का योगदान दिया है।

उन्होंने 2014 में लोकसभा चुनाव से पहले भविष्यवाणी करने वालों पर करारा प्रहार करते हुए कहा था कि कुछ विद्वान कहते थे कि देश में किसी दल की पूरी सरकार नहीं, बनेगी लेकिन भाजपा ने सरकार बनाई। उन्होंने कहा था कि 16 मई 2014 को जब परिणाम आये तो उत्तराखंड में सभी सीटों पर भाजपा का कब्जा था। यह बातें उन्होंने दून के रेसकोर्स में जनकल्याण पर्व के आयोजन में कही थी।

मंगलवार देर रात उनके निधन की सूचना से देहरादून की जनता में भी शोक की लहर है। उनके 2015 के देहरादून दौरे की याद ताजा करते हुए धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने बताया कि उस दिन अपने संबोधन में विदेश मंत्री ने कहा था कि देश की जनता को केंद्र से काफी अपेक्षाएं हैं।

सरकार की उपलब्धियां बताते हुए उन्होंने कहा था कि 33 फीसद लोग कांग्रेस सरकार में बैंको से अछूते थे, लेकिन भाजपा सरकार ने एक एक घर का बैंको में खाता खुलवाया। उसका लाभ भी सरकारी खजाने से दिया जा रहा। कोई कमिशन खोर पैसा नहीं खा सकता। इसके अलावा केंद्र सरकार ने दो बीमा योजनाएं भी लागू करवाई। अलाव मध्यम वर्ग के लिए अटल पेंशन योजना भी लागू की गई।

छोटे व्यापारियो के लिए केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए सुषमा जी ने मुद्रा बैंक का भी जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि इसमें 10 लाख तक का ऋण दिया जा सकता है। विधायक चमोली ने बताया कि सुषमा जी योग को दुनिया में पहुंचाने का श्रेय भी मोदी सरकार को देती थी। उनके ही प्रयास के बाद 21 जून को विश्व योग दिवस घोषित किया गया। विदेश में फंसे भारतीयों को निकालने में भी सुषमा जी का अहम योगदान था। चाहे वह लीबिया हो या सीरिया, भारतीयों को सभी जगहों से उनके नेतृत्व में सुरक्षित निकाला गया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!