Breaking News :
>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने तहसील सदर का किया औचक निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 मार्च 2021, मंगलवार, देहरादून (जि.सू.का.)। तहसील सदर के सम्बन्ध में मिल रही शिकायतों की सत्यता को जाँचने के लिए आज जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने तहसील सदर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहसील में गन्दगी का अम्बार लगा पाए जाने पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर एवं तहसीलदार को एक सप्ताह के भीतर यत्र-तत्र पड़ी गन्दगी को दूर करते हुए पुताई, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने के कार्यों को पूरा करनें के निर्देश दिए।

[box type=”shadow” ][/box]

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नाजिर को खता खतौनी, खसरा आदि फाईलों के रखरखाव तथा आर-6 की लम्बित तथा इन्ट्री कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अमल दरामद की देरी से अंकन, सर्वररूम की गन्दगी, वाशरूम की दुर्दशा को लेकर नाजिर व रजिस्ट्रार कानूनगो को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने उप जिलाधिकारी को सख्त रूप से हिदायत की कि वे स्वयं के बैठने, संग्रह अमीनों तथा लेखपालों की उपस्थिति के बारे में लगातार निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा उन्होंने डब्लू.बी.एन. कक्ष में विभिन्न देयों की वसूली के सम्बन्ध में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने लेखपाल कक्ष में बने पटलों में जाकर वहाँ पर रखे गए पत्राजादों को सही ढंग से न रखे जाने, यहाँ वहाँ गन्दगी पाये जाने पर नाराजगी जताईं। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक लेखपाल के पटल पर उसके भ्रमण एवं उपस्थिति का विवरण अंकित करने के साथ ही लेखपाल डायरी भरते हुए, प्रत्येक दिन के कार्य को विवरण को जाँचने निर्देश तहसीलदार को दिए। उन्होंने कहा कि यहाँ वहाँ पड़ी विभिन्न शासकीय दस्तावेजों को रखरखाव हेतु रिकार्ड रूम बनवायें, उन्होंने लोगों को जारी होने वाली खसरा खतौनियों, विभिन्न प्रमाण-पत्रों को समयबद्ध रूप से निर्गत करने के निर्देश दिए। लेखपाल कक्ष, मुख्यमंत्री हेल्पलाईन कक्ष, निर्वाचन कक्ष, नजारत, आरसी पटल व विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया तथा इन स्थानों पर फैली गन्दगी पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने निर्देशित किया कि उनके द्वारा पुनः निरीक्षण किया जाएगा तथा गन्दगी एवं रखरखाव सही नही पाए जाने पर सम्बन्धितों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने काम्पलेक्स में आम प्रतिष्ठानों के उपयोग में लाई जा रही लिफ्ट के कार्य न करने पर तत्काल लिफ्ट को ठीक करने के निर्देश दिए।

[box type=”shadow” ][/box]

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार को जन शिकायतों का तेजी से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान तहसील में आए आगन्तुकों द्वारा विभिन्न समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर गोपाल राम बिनवाल, तहसीलदार दयाराम उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!