Breaking News :
>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार ने आज आईएसबीटी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 जुलाई 2021, शनिवार, देहरादून। जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार ने आज आईएसबीटी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर बनाये गये सैम्पलिंग प्वांईट, सफाई व्यवस्था मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग की भी व्यवस्थायें देखी। उन्होंने बिना मास्क घूम रहे व्यक्तियों को चेतावनी जारी करते हुए मास्क लगाने को कहा।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान पाया कि कई लोग बिना मास्क घूम रहें हैं जिस पर उन्होंने बस स्टैण्ड प्रबन्धकों एवं कार्मिकों सहित आईएसबीटी चौकी की प्रभारी को दिन में समय-समय पर निरीक्षण करने तथा मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन न करने वालों के विरूद्ध चालान की कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंनें सैम्पलिंग प्वांईट पर सैम्पल लेने वाली टीमों को आईएसबीटी पर आने वाले प्रत्येक व्यक्तियों की सैम्पलिंग लेने के साथ ही पूर्ण पता एवं अनिवार्यतः यात्रा विवरण प्राप्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने सैम्पलिंग प्वांईट पर आने वाले व्यक्तियों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कतार बनाते हुए सैम्पलिंग प्राप्त करने के साथ ही कतार में खडे़ प्रत्येक व्यक्ति का अनिवार्यः मास्क पहना हो इसके लिए आएसबीटी पुलिस चौकी की से सहायता लेने को कहा। उन्होंने आएसबीटी पर सैम्पलिंग का कार्य कर रही अंजली लैब की संचालिका रेखा को सैम्पलिंग के दौरान बुखार की स्थिति जाँचने हेतु थर्मल स्कैनर रखते हुए लक्षण वालों /संक्रमित व्यक्तियों का पूर्ण विवरण प्राप्त कर स्वास्थ्य विभाग को सूचित करने के निर्देश दिए। आज आईएसबीटी पर स्थापित 3 सैम्पलिंग केन्द्रों पर निरीक्षण के समय तक 495 यात्रियों के एन्टीजन टैस्ट किये जाने की जानकारी दी गई।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान शौचालयों में साफ-सफाई नहीं होने पर नाराजगी प्रकट करते हुए इसमें तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान बताया गया आईएसबीटी में दुकानों का प्रबन्धन एवं शौचालय एवं परिसर की स्वच्छता का कार्य रैम्पकी कम्पनी कर रही है, जिस पर उन्होंने रेम्पकी के उपस्थित कार्मिकों को बुलाकर सफाई व्यवस्था सुचारू रखने तथा दिन में समय-समय पर सफाई, सेनिटाइजेशन का कार्य करवाने के निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि रोडवेज की अधिकतर बसों में फर्स्ट – एड बाक्स नहीं थे, जिस पर उन्होंने असंतोष जताते हुए बसों में फर्स्ट एड किट रखने तथा मौके पर मौजूद कार्मिकों को निर्देशित किया कि सभी बसों में अनिवार्यतः फर्स्ट एड बाक्स लगा हो। ताकि आपातकाल/आकस्मिक समय में प्राथमिक उपचार किया जा सके।

इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने रोडवेज के जी.एम. दीपक जैन से दूरभाष पर वार्ता कर व्यवस्थाओं में सुधार लाने की बात कही।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!