Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार ने आज देर सायं किया दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

  • चिकित्सालयों की विभिन्न व्यवस्थाओं सहित निक्कू एवं पिक्कू वार्ड का भी निरीक्षण किया।
  • अस्पताल में 24 घण्टे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए चिकित्सकों एवं ईएमओ की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
  • चिकित्सालय में कोविड-19 के संक्रमित एवं लक्षणयुक्त मरीजों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
  • चिकित्सालय में रखे गये दवाओं एवं उपकरणों को व्यवस्थित ढंग से रखने के दिये निर्देश।

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 जुलाई 2021, मंगलवार, देहरादून। जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार ने आज देर सायं दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने चिकित्सालयों की विभिन्न व्यवस्थाओं सहित निक्कू एवं पिक्कू वार्ड का भी निरीक्षण किया।

अस्पताल में भर्ती बच्चे के बारे में जानकारी लेते जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार

आपसी समन्वय बनाकर वस्तुस्थिति से अवगत कराने के जिलाधिकारी ने दिये निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कोविड-19 की सम्भावित तीसरी लहर को देखते हुए जिला अस्पताल में बनाई जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक तथा प्राचार्य दून मेेडिकल कालेज के साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी से भी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने दून मेडिकल कालेज में की गयी व्यवस्थाओं एवं तैयारियों पर नाराजगी जताते हुए आपसी समन्वय बनाकर वस्तुस्थिति से अवगत कराने को कहा ताकि अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं बच्चों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मुहैय्या कराया जा सके। उन्होंनें चिकित्सालय में बैड की स्थिति बढ़ाये जाने एवं अन्य सुविधायें सुव्यवस्थित करने के लिए एक्शन प्लान बनाने के निर्देश दिये तथा सम्भावित तीसरी लहर से निपटने हेतु अब तक की गयी तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में एक सप्ताह के भीतर वस्तुस्थिति से अवगत कराने को कहा। उन्होंने अस्पताल में 24 घण्टे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए चिकित्सकों एवं ईएमओ की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

चिकित्सालय में सभी व्यवस्थायें सुचारू रूप से चलाई जाए : जिलाधिकारी

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सेन्ट्रल पैथोलाॅजी लैब, ब्लड बैंक, स्त्री प्रसूति प्रभाग, एचडीयू, निक्कू एण्ड पिक्कू वार्डों के साथ ही कोविड संक्रमितों के उपचार हेतु बनाये गये वार्डों का भी निरीक्षण किया तथा साथ में चल रहे मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से इन वार्डों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियाँ प्राप्त की गयी। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को चिकित्सालय में चलाई जा रही विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के विषय में भी जानकारी प्राप्त की तथा निर्देशित किया कि चिकित्सालय में सभी व्यवस्थायें सुचारू रूप से चलाई जाए। उन्होंने चिकित्सालय में कोविड-19 के संक्रमित एवं लक्षणयुक्त मरीजों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि सम्भावित तीसरी लहर को देखते हुए चिकित्सालय में कम से कम 150 बैड की व्यवस्था तत्काल कराई जानी आवश्यक है, जिसके लिए चिकित्सा प्रबन्धन के माध्यम से एक्टिव प्लान बनाते हुए उसकी सूचना से अवगत कराया जाय। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में रखे गये दवाओं एवं उपकरणों को व्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश दिये।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल द्वारा जिलाधिकारी को कोविड-19 के सम्बन्ध में जिला प्रशासन एवं चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई।

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ० मनोज उप्रेती, दून मेडिकल कालेज के प्राचार्य डाॅ० आशुतोष सयाना, दून चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डाॅ० के.सी. पंत, डाॅ० राधिका आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!