Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
खेल-जगत

यूथ ओलंपिक में भारत को पहला पदक दिलाने वाले एथलीट बने सूरज पंवार

देहरादून: उत्तराखंड के धावक सूरज पंवार ने यूथ ओलंपिक की एथलेटिक्स स्पर्धा में पदक जीतकर वर्षों का सूखा खत्म किया हैं। सूरज पवार ने 5000 मीटर वॉक रेस में रजत पदक अपने नाम किया है। एथलेटिक्स में सूरज ऐसा करने वाले भारत के पहले एथलीट बन गए हैं।

यूथ वॉक रेसरो में वर्ल्ड नंबर 3 देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र के निवासी सूरज पंवार पहली बार यूथ ओलंपिक में प्रतिभाग करने गए। जहां ना सिर्फ उन्होंने 5000 मीटर वॉक रेस में रजत पदक जीता है, बल्कि वर्षों से एथलेटिक्स स्पर्धा में पदक न मिलने से पड़े सूखे को भी खत्म किया।

सूरज पंवार ने यह कारनामा मात्र 20:34 मिनट में किया हैं। इससे पहले 10 अकटुबेर को हुए प्रथम चरण में उन्होंने 20:23 मिनट में रेस पूरी कर नेशनल रिकॉर्ड भी बनाया था। दोनों चरणों की रेस के औसत के आधार पर सूरज को रजत पदक मिला हैं।

सूरज पंवार के कोच अनूप बिष्ट ने बताया कि सूरज ऐसा करने वाले भारत के पहली धावक बन गए हैं, बताया कि अभी तक यूथ ओलिंपिक में किसी भी खिलाड़ी ने एथलेटिक्स में पदक नहीं जीता था, लेकिन सूरज ने रजत पदक जीतकर वर्षों का सूखा खत्म कर दिया हैं।
कोच ने बताया कि सूरज पंवार ने बैंकॉक में हुई यूथ एशियन प्रतियोगिता में 10 किमी वॉक रेस में रजत पदक जीता था। इसी चैंपियनशिप से ही यूथ ओलंपिक के लिए भी खिलाड़ी चुने गए।

सूरज के कोच अनूप बिष्ट ने बताया कि साल 2016 से उसको कोचिंग दे रहे हैं। नेशनल में प्रदर्शन के दम पर साल 2017 में सूरज पंवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के एथलेटिक्स एक्सीलेंसी में प्रवेश मिला। बताया कि साल 2017 में सूरज ने यूथ एशियन चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया था। साल 2018 में नेशनल चैंपियन बनने के बाद उनका चयन एशियन चैंपियनशिप के लिए हुआ। उन्होंने सूरज को पदक जीतने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!