Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देशधार्मिक

कड़ी शर्तो के साथ सुप्रीम कोर्ट ने भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथयात्रा शुरु करने के दिए आदेश

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 जून 2020, मंगलवार। हर साल की तरह इस बार भी भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथयात्रा निकाली जा रही है, लेकिन कड़ी शर्तो के साथ। सुप्रीम कोर्ट ने कल कुछ प्रतिबंधों के साथ कोरोना वायरस महामारी के बीच वार्षिक रथ यात्रा को आयोजित करने की अनुमति दी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक 500 से अधिक लोगों को रथ खींचने की अनुमति नहीं दी जाएगी। रथयात्रा के दौरान पुरी शहर में सोमवार की रात आठ बजे से कफ्र्यू लागू रहेगा। इस दौरान लोग अपने घरों में ही रहंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

  • रथ यात्रा के पावन अवसर पर सभी देशवासियों, विशेष रूप से ओडिशा में प्रभु जगन्नाथ के श्रद्धालुओं को बधाई। मैं कामना करता हूं कि प्रभु जगन्नाथ की कृपा, कोविड-19 का सामना करने‌ के लिये हमें साहस व संकल्प-शक्ति प्रदान करे और हमारे जीवन में स्वास्थ्य और आनंद का संचार करे: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
  • मैं रथ यात्रा के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई देता हूं। महाप्रभु जगन्नाथ सभी को स्वस्थ्य और समृद्धि प्रदान करें। जय जगन्नाथ! : अमित शाह
  • भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा शुरू होने से पहले पुरी के जगन्नाथ मंदिर को सैनिटाइज किया गया।
  • ओडिशा के पुरी में होने वाले रथयात्रा के लिए भगवान जगन्नाथ की मूर्ति को पुजारी और सेवायत रथ तक ला रहे है
  • भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के पावन-पुनीत अवसर पर आप सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि श्रद्धा और भक्ति से भरी यह यात्रा देशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य और आरोग्य लेकर आए। जय जगन्नाथ!
  • भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के पावन-पुनीत अवसर पर आप सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि श्रद्धा और भक्ति से भरी यह यात्रा देशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य और आरोग्य लेकर आए। जय जगन्नाथ!
  • भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा को पुजारी और सेवादार रथ की तरफ लेकर आ रहे हैं।
  • पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकालने के लिए पुजारी पहुंच गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कल कुछ प्रतिबंधों के साथ इस वार्षिक रथ यात्रा को निकालने की अनुमति दी थी।
  • अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा शुरू हो गई है। कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए गुजरात हाई कोर्ट ने रथयात्रा पर रोक का आदेश दिया था, जिसके बाद मंदिर परिसर के अंदर ही रथयात्रा निकालने का फैसला किया गयाहै। इस बार रथयात्रा मंदिर परिसर में ही सात फेरे लगाएगी।
  • गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी रथयात्रा के लिए सुबह अहमदाबाद के श्री जगन्नाथजी मंदिर परिसर में पहुंचे। गृहमंत्री अमित शाह हर साल भगवान जगन्नाथ की मंगला आरती में सुबह चार बजे शामिल होते हैं। वह इस बार भी सपरिवार आरती में शामिल हुए।
  • सीएम रुपाणी ने कहा कि उच्च न्यायालय में कल देर रात तक रथयात्रा को लेकर सुनवाई की, लेकिन कोरोना वायरस के कारण रथयात्रा की अनुमति नहीं मिल सकी। मैं मंदिर के ट्रस्टी और महंत को स्थिति को समझने और मंदिर परिसर के अंदर रथ यात्रा की व्यवस्था करने के लिए धन्यवाद देता हूं।

पुरी के जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा के लिए तैयारियां चल रही हैं। रथयात्रा में शामिल होने वाले सभी लोगों का कोरोना टेस्ट होगा और निगेटिव पाए जाने वालों को ही रथयात्रा में आने की इजाजत होगी। शहर में प्रवेश के सारे प्वाइंट जैसे एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस अड्डे बंद रहेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!