Breaking News :
>>धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ>>सीएम धामी ने किया सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित पंचांग कैलेंडर का विमोचन>>मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर>>लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि >>कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा>>लियोनल मेसी ने रचा इतिहास- 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने >>स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द>>पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, नई कहानी ने बढ़ाई उत्सुकता>>चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सीएम धामी से की मुलाकात, सड़कों की स्वीकृति पर जताया आभार>>मंत्री रेखा आर्या ने किया 110 शिकायतों का मौके पर निस्तारण>>राजस्व वसूली, गैस वितरण, अतिक्रमण और एसआईआर की प्रगति की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश>>रेल परियोजनाओं के बजट में 25 गुना वृद्धि, 40,384 करोड़ की नई लाइनें स्वीकृत>>मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य ब्रॉडबैण्ड समिति की 9वीं बैठक>>पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने श्री श्री रविशंकर से की शिष्टाचार भेंट>>मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून–मसूरी मार्ग पर एक अतिरिक्त वैली ब्रिज निर्माण के अधिकारियों को दिए निर्देश
मनोरंजन

अब सुपर स्टार रजनीकांत करेंगे उत्तराखंड में शूटिंग

देहरादून: उत्तराखंड में जल्द ही एक और तमिल फिल्म की शूटिंग होने जा रही है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका बॉलीवुड व दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपर स्टार रजनीकात निभा रहे हैं। उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद ने तमिल फिल्म की शूटिंग के लिए अनुमति जारी कर दी है।

फिल्म का निर्माण सन टीवी नेटवर्क लिमिटेड, चेन्नई द्वारा किया जा रहा है। लाईन प्रोडयूसर राजेंद्र घीमीरे ने बताया कि यह फिल्म तमिल भाषा में बन रही है। जिसकी शूटिंग देश के अन्य राज्यों में भी हो रही है। अब फिल्म की आगे की शूटिंग देहरादून व मसूरी में होगी। इसमें मुख्य अभिनेता के रूप में सुपर स्टार रजनीकात हैं।

उन्होंने कहा कि रजनीकात उत्तराखंड के प्राकृतिक सौंदर्य से अभिभूत हैं। उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी केएस चौहान ने कहा कि दक्षिण भारत के फिल्म निर्माताओं को उत्तराखंड की लोकेशन पसंद आ रही हैं। जिससे दक्षिण भारत के बड़े बजट की फिल्में उत्तराखंड में भी शूट हो रही हैं।

गौरतलब है कि है कि पिछले दो महीने के दौरान स्टूटडेंट ऑफ द ईयर-2, बत्ती गुल मीटर चालू, महेश बाबू अभिनीत तमिल फिल्म सहित एक दर्जन से अधिक धारावाहिक एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों की शूटिंग की अनुमति परिषद द्वारा जारी की गई है।

शूटिंग के लिए भरानी पहुंचे दून

एफआरआइ में चल रही दक्षिण भारतीय फिल्म की शूटिंग के लिए प्रसिद्ध तेलुगू कलाकार तनिकेल्ला भरानी शुक्रवार को दून पहुंचे। वहीं फिल्म अभिनेत्री पूजा हेगड़े शूटिंग पूरी कर हैदराबाद के लिए रवाना हो गई।

तनिकेल्ला शनिवार से फिल्म की शूटिंग में शामिल होंगे।

फिल्म की शूटिंग खत्म होने में करीब हफ्ते भर का समय रह गया है। उधर, फिल्म के सेट से विदा लेने के दौरान पूजा ने अपने दून से जुड़े कुछ अनुभव साझा किए।

बताया कि दून और मसूरी का मौसम उन्हें काफी पसंद आया। साथ ही यहां के खाने और लोगों की उन्होंने तारीफ की। क्रिएटिव प्रोड्यूसर सुमित अदलखा ने बताया कि पूजा मसूरी और दून के आस-पास के इलाकों में घूमने भी गईं थी। उन्होंने कई फोटोशूट भी कराए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!