Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
उत्तराखण्ड

ऐसी शादी, जहां 28 दूल्हे एकसाथ एक ही मंडप पर लेकर पहुंचे बरात; जानिए

देहरादून: राजधानी देहरादून में 28 जोड़ों ने एक साथ सात वचनों का संकल्प लिया और विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए। इस सामूहिक विवाह की खास बात ये थी कि इसमें कुछ प्रेमी जोड़ों ने शादी रचाई है। एक-दूसरे को पाने की खुशी उनके चेहरे पर साफ बयां हो रही थी। इस पवित्र रस्म के साक्षी विवाह के आयोजक श्री श्री बालाजी सेवा समिति और वर-वधू के परिजन समेत करीब दस हजार लोग बने।

पथरी बाग स्थित एक बरात घर में रविवार को समिति की ओर से निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। घोसी गली स्थित पंचायती मंदिर से घोड़ी पर सवार दूल्हे गाजे-बाजे के साथ बरात लेकर निकले। पलटन बाजार, धामावाला बाजार, सहारनपुर चौक, पटेलनगर होते हुए जब बरात विवाह स्थल पर पहुंची तो पुष्प वर्षा के साथ उनका स्वागत किया गया। समिति के सदस्यों ने बेटियों के मायके वालों की भूमिका निभाते हुए सभी रस्में अदा की। जयमाला, फेरे से लेकर बरातियों की मेहमान नवाजी की। अंत में सभी ने विदाई के साथ ही नवयुगलों को शुाकामनाएं दी।

इससे पहले समिति के अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने कहा कि अगले वर्ष 51 निर्धन कन्याओं का विवाह कराने का प्रयास होगा। बताया कि समति द्वारा पिछले छह सालों में 98 जोड़ों का विवाह कराया जा चुका है। शादी समारोह में बनारस के यूके सिंह ने शरबत पिलाकर और आगरा के कार्तिक ने पेठे से मेहमानों की आवभगत की।

इस अवसर पर वैवाहिक जोड़ों को आर्शीवाद देने के मसूरी विधायक गणेश जोशी, चीफ वार्डन चंद्रगुप्त विक्रम, जोगेंद्र सिंह पुंडीर, लालचंद शर्मा, मनोज ध्यानी, राजरानी अग्रवाल आदि प्रतिष्ठित लोग पहुंचे। वहीं समिति की ओर से संरक्षक आरके गुप्ता, श्रवण वर्मा, कुलभूषण अग्रवाल, सचिव मनोज खंडेलवाल, चंद्रेश अरोड़ा, उमाशंकर रघुवंशी, कविता खंडेलवाल, मीरा चैरसिया, रश्मि अरोड़ा, भावना बिष्ट, गीता नेगी आदि मौजूद रहे।

इन प्रेमी जोड़ों की हुई शादी

दून के अमृता, विकास, जौनसार के अर्चना जोशी, मोहन उनियाल, उत्तराकाशी के अनिता, विजेंद्र कुमार, त्यूनी के विनोद कुमार और रेनू समेत कई प्रेमी जोड़े एक-दूसरे से शादी के बंधन में बंधे।

कन्यादान को आगे आए लोग

समिति के मीडिया प्रभारी मनमोहन लखेड़ा ने बताया कि कई बेटियों के माता-पिता नहीं होने से समिति के लोगों ने ही उनका कन्यादान किया। इनमें एसके मित्तल, विपिन गर्ग, विनय गुप्ता, विनीत गर्ग, मनोज गुप्ता, अशोक फारुकी इस पुण्य कार्य में शामिल हुए।

शुभ मंगल गीतों से दिया आशीर्वाद

उत्तराखंड के पारंपरिक परिधान और गहनों में सजी महिला नवजागरण समिति की सदस्यों ने दैणां होया खोली का गणेशाए, पिंजरी कु सुआ, लुक मेरी धीया…आदि गीत गाकर वर-वधू के मंगल जीवन की कामना की। मंगलेर शशि रतूड़ी, प्रमिला, पांडे, सुशीला सेमवाल, रेखा कोठारी, संतोषी, दीपांजली कोठारी, ज्योदी कृषाली, प्रियांशी पांडे, सागर ने विवाह संपन्न होने के बाद पौधे रोप कर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया।

बेटियों को दी प्यार की सौगात

समिति ने प्रत्येक कन्या को उसकी जरूरत का सामान देकर विदा किया। इस प्यार की सौगात में डबल बैड, कंबल, आलमारी, बक्सा, कुर्सी-मेज, मिक्सी, प्रेस, डिनर सेट, बर्तन, 31 साड़ियां, श्रृंगार का सामान आदि चीजें शामिल थीं। इसके अलावा दुल्हनों के लिए लहंगे, दूल्हों के लिए कोट-पेंट की व्यवस्था भी समिति ने की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!