Breaking News :
>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार
उत्तराखण्डरुद्रप्रयाग

पहल हिमालय संस्था द्वारा जिला प्रशासन व हंस फाउंडेशन के सहयोग से किया गया ‘चिरबिटिया पर्वतीय हाफ मैराथन दौड़’ का सफल आयोजन

एक दौड़ पहाड़ की ओ

रस्साकसी का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न ग्राम पंचायतों की महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 मार्च 2023, रविवार, रुद्रप्रयाग। पहल हिमालय संस्था द्वारा तथा जिला प्रशासन व हंस फाउंडेशन के सहयोग से चिरबिटिया में #चिरबिटिया पर्वतीय हाफ मैराथन दौड़ का सफल आयोजन किया गया, जिसमे 21 किमी०, 10 किमी०, 5 किमी० दौड़ का शुभारम्भ किया गया। इसके साथ ही रस्साकसी का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न ग्राम पंचायतों की महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

कर्यक्रम में मुख्य अतिथि अमरदेई शाह ने पहल हिमालय संस्था को बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए कहा कि उनके द्वारा विगत तीन वर्षाे से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें युवाओं बुजुर्गों एवं महिलाओं सभी को प्रतिभाग करने का अवसर देते हूुए उचित मंच उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने यह कहा कि पर्वतीय क्षेत्र की महिलायें पहाड़ जैसी मजबूत हैं तथा खेती बाड़ी के साथ-साथ हर क्षेत्र में कार्य करते हुए अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करते हुए कई उच्च मुकाम हासिल कर रही हैं। उन्होनें सभी महिलाओं का आह्वाहन करते हुए कहा कि हार जीत कोई मायने नहीं रखता फिर भी किसी कार्यक्रम में प्रतिभाग करना यह मायने रखता है। इसलिए जीवन में कभी भी हार न मानते हुए, अपने कार्यों का निर्वहन दृढ़ इच्छाशक्ति से कार्य करते रहना चाहिए सफलता अवश्य ही प्राप्त होगी ।

इस अवसर पर विधायक घनसाली शक्ति लाल शाह ने कार्यक्रम के आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से युवाओं में नई ऊर्जा और जोश प्राप्त होता है तथा इस तरह के आयोजन से उन्हें अपने प्रतिभा को निखारने का अवसर भी प्राप्त होता है। इसके लिए उन्होंने सभी महिलाओं, युवाओं एवम बुजुर्गों का इस मैराथन में भाग लेने का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संकल्प के साथ विकास कार्य को गति प्रदान कर रही है। पहाड़ी क्षेत्र के विकास के लिए सबकी नैतिक जिम्मेदारी है तथा सभी को विकास कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी जरूरी है।
रस्सी कस्सी में महिलाओं का उत्साह वर्धन के लिए उप विजेता टीम होल्टा को 5100 रुपए का पुरुस्कार प्रदान किया ।

विधायक रूद्रप्रयाग के प्रतिनिधि भूपेंद्र भंडारी ने सभी को बधाई देते हुए ‘एक दौड़ पहाड़ की ओर’ कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। रस्सा कस्सी में विजेता टीम महाड़ पोखरी को विधायक रुद्रप्रयाग की ओर से 5000 रुपए की पुरुस्कार राशि प्रदान की।

मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने चिरबटिया पर्वतीय हाफ मैराथन दौड़ में प्रतिभाग करने वाले मातृ शक्ति, युवाओं एवं बुजुर्गों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को आगामी वर्ष में और भव्यता के साथ आयोजित किए जाने के लिए प्रशासन की ओर से जो भी सहयोग की आवश्यकता होगी इसके लिए पूर्ण सहयोग दिया जाएगा ।

पहल हिमालय संस्था के निदेशक प्रकाश दसीला ने चिरबटीया पर्वतीय हाफ मैराथन दौड़ में प्रतिभाग करने वाले सभी महिलाओं, युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों का आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु इसके सहयोग देने के लिए जिला प्रशासन एवं हंस फाउंडेशन का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों, जन प्रतिनिधियों व प्रेस प्रतिनिधियों का भी आभार व्यक्त किया।

21 किलोमीटर की हाफ मैराथन दौड़ में पंकज सिंह, निवासी चमोली चाना ने 1 घंटा 17 मिनट में 21 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिन्हें इनाम राशि दस हजार रूपये का चेक प्रदान किया गया। द्वितीय स्थान पर रोहित राणा, निवासी चमोली मंडल रहे जिन्होंने 1 घंटा 19 मिनट में दूरी तय की उन्हें आठ हजार रूपये का चेक उपलब्ध कराया गया।
तृतीय स्थान पर विजय बुटोला नंदा नगर चमोली रहे, जिन्होंने 1 घंटा 21 मिनट में दूरी तय की और उन्हें 6000 रूपये की धन राशि से पुरुस्कृत किया गया।

10 किलोमीटर बालिका वर्ग में वर्षा को प्रथम स्थान, कुमारी मेघा द्वितीय और ईशा तृतीय स्थान पर रही।

बालक वर्ग की 10 किलोमीटर में जीत सिंह प्रथम, अमित नेगी द्वितीय और अंकित नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

5 किलोमीटर बालिका वर्ग में निशा प्रथम, मनीषा द्वितीय और कोमल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

5 किलोमीटर बालक वर्ग में रितुल ने प्रथम, भगत कुमार ने द्वितीय और अभिषेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

3 किलोमीटर की महिला वर्ग में भजनी देवी ने प्रथम, सुनीता देवी ने द्वितीय और सुषमा देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

3 किलोमीटर की पुरुष वर्ग में धरमपाल सिंह प्रथम, लखपत सिंह चौधरी ने द्वितीय और शंकर सिंह गुसाईं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

महिला 3 किलोमीटर की दौड़ में दौड़ पूरी करने पर सभी महिलाओं को पुरुस्कृत किया गया।

9 साल की आरोही ने भी 5 किलोमीटर की दौड़ पूरी करने पर मुख्य अतिथियों द्वारा पुरुष्कृत किया गया।

इस अवसर पर विभिन्न ग्राम पंचायतों से आई महिलाओं के बीच रस्सा कस्सी का आयोजन किया गया, जिसमें सेमी फाइनल चकरेड़ा और होल्टा के बीच खेला गया, जिसमे होल्टा विजयी रही। दूसरा सेमी फाइनल पीड़ा धनपुर और महाड़ पोखरी के बीच खेला गया, जिसमें महाड़ पोखरी विजयी रही।
फाइनल मैच महाड़ पोखरी और होल्टा के बीच खेला गया जिसमेन महाड़ पोखरी ने विजय हासिल की।

इस दौरान जन प्रतिनिधि एवम अधिकारियों के बीच भी रस्सा कस्सी का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों की टीम विजय रही। इस अवसर पर सभी विजेता प्रतिभागियों को मोमेंटो एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम में इस अवसर पर उप जिला अधिकारी परमानंद, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन रजवार, जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी, जिला क्रीडा अधिकारी महेशी आर्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन, ग्राम प्रधान लूठियाग दिनेश कैंतुरा, गोविंद सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह कनवासी सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागी और जन प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन धूम सिंह राणा ने किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!