Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

उत्तराखण्ड के सभी 13 जिलों में कोविड-19 के वैक्सीनेशन का ड्राई-रन सफलतापूर्वक सम्पन्न

आकाश ज्ञान वाटिका, ८ जनवरी २०२१, शुक्रवार, देहरादून (सू.ब्यूरो)। कोविड-19 महामारी पर नियंत्रण हेतु देश के 736 जिलों में आज एक साथ टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया गया। इस पूर्वाभ्यास/ ड्राई रन के अन्तर्गत उत्तराखण्ड के सभी 13 जनपद सम्मिलित किये गये थे तथा प्रत्येक जनपद के 10-10 चिकित्सालयों में वैक्सीनेशन का मॉक ड्रिल सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। ड्राई रन में सरकारी एवं प्रमुख निजी चिकित्सालयों को चिन्हित किया गया था।

[box type=”shadow” ] [/box]

कोविड-19 वैक्सीन टीकाकरण के पूर्वाभ्यास/ड्राई रन के पूर्ण होने के बारे में जानकारी देते हुए राज्य नोडल अधिकारी एवं मिशन निदेशक एन०एच०एम० श्रीमति सोनिका ने बताया कि पूर्वाभ्यास / ड्राई रन का आयोजन भारत सरकार की आपरेशनल गाइडलाइन के अनुसार संतोषजनक स्तर पर पूर्ण किया गया है। मिशन निदेशक ने बताया कि 11 जनपदों में 10-10 स्थानों पर तथा देहरादून एवं पौड़ी गढ़वाल में 11-11 स्थानों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए, इस प्रकार राज्य के 13 जनपदों में 132 टीकाकरण सत्रों का आयोजन प्लान किया गया था।

आज किए गए पूर्वाभ्यास की प्रगति के बारे में राज्य नोडल अधिकारी ने बताया कि ड्राई रन लगभग सभी स्थानों पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आरम्भ हुआ तथा इन्टरनेट कनेक्टिविटी न होने की दशा में टीकाकरण सत्र किस प्रकार किया जायेगा, इसका भी मॉक ड्रिल 03 स्थानों पर किया गया। इन स्थानों पर टीकाकरण के समस्त आपरेशन ऑफ लाइन संचालित किये गये।

मिशन निदेशक श्रीमति सोनिका के अनुसार आज के पूर्वाभ्यास के दौरान 99 प्रतिशत टीकाकरण सत्र सफलतापूर्वक पूर्ण किए गए जिनके अन्तर्गत निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 86 प्रतिशत लाभार्थियों को कोविड-19 वैक्सीन का टीका दिये जाने की मॉकड्रिल की गई। मिशन निदेशक ने बताया कि मॉकड्रिल के दौरान 3160 लाथार्थियों को वैक्सीन दी जानी थी जिसके सापेक्ष टीकाकरण पूर्ण होने तक 2720 लाभार्थियों का वैक्सीनेशन किया गया। इस अवधि में वैक्सीनेशन के बाद होने वाले प्रतिकूल प्रभाव के 116 मामले रिकार्ड किये गये।

पूर्वाभ्यास की आज की गतिविधि पर राज्य स्तरीय कोविड कन्ट्रोल रूम द्वारा प्रत्येक क्षण की निगरानी की गई जिस हेतु कन्ट्रोल रूम के चीफ आपरेशन आफिसर डॉ० अभिषेक त्रिपाठी के निर्देशन में कन्ट्रोल रूम में तैनात सभी कार्मिको ने प्रातः 8:30 बजे से टीकाकरण सत्रों की प्रगति एवं संचालन पर पल-पल की जानकारी हासिल कर उन्हें रिकार्ड किया गया।

विदित है कि टीकाकरण के दौरान लाभार्थी को टीका दिये जाने के उपरान्त स्वास्थ्य सम्बन्धित प्रतिकूल प्रभाव दिखाई देता है लेकिन यह अधिकांश मामलों में वैक्सीनेशन की प्रवृति के कारण के तौर पर होता है। इस प्रतिकूल प्रभाव के निराकरण के लिए टीकाकरण सत्र के दौरान स्वास्थ्य कर्मीयों द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थायें पूर्व से ही की जाती है ताकि लाभार्थी को टीके का दुष्प्रभाव न आ सके।

कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्यक्रम की तैयारी एवं आज सम्पन्न हुए पूर्वाभ्यास के बारे में बताते हुए निदेशक एनएचएम डॉ० सरोज नैथानी ने बताया कि सरकार द्वारा कोविड वैक्सीन को जनता तक उपलब्ध कराने के उददेश्य से यह सभी तैयारियाँ की जा रही हैं जिसके अन्तर्गत अन्य स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करते हुए समस्त तैयारियाँ की जा चुकी है। डॉ० नैथानी के अनुसार प्रथम चरण में वैक्सीनेशन के लिए 87588 हैल्थ केयर वर्कस का डाटा तैयार कर लिया गया है जिसमें 2804 सरकारी स्वास्थ्य सस्थायें एवं 2149 निजी स्वास्थ्य इकाईया सम्मिलित हैं। इस गतिविधि को सफल बनाने के लिए 2118 वैक्सीनेटर एवं 402 पर्यवेक्षको को तैनात किया जायेगा और इस टीकाकरण को 9708 स्थानों पर कराये जाने की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!