Breaking News :
>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

देहरादून नेवी हाफ मैराथन-2023 का सफल आयोजन, महिला और पुरुष वर्ग में लगभग 1100 धावकों ने किया प्रतिभाग

कार्यक्रम का आयोजन भारतीय नौसेना का एक प्रमुख प्रतिष्ठान नेशनल हाइड्रोग्राफिक ऑफिस (NHO) द्वारा किया गया

पहली बार भारतीय नौसेना द्वारा देहरादून नेवी हाफ मैराथन-2023 का सफल आयोजन किया गया

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 23 अक्टूबर 2023, देहरादून। पहली बार भारतीय नौसेना द्वारा देहरादून नेवी हाफ मैराथन-2023 का सफल आयोजन रविवार, 22 अक्टूबर को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में प्रातः 05:45 बजे शुरू किया गया। इस मैराथन में तीन दूरी श्रेणियों 21.1 किमी०, 10 किमी० और 05 किमी० (गैर-समयबद्ध) में 18-35, 36-45, 46 -55 और 56-65 वर्ष आयु वर्ग में महिला और पुरुष धावकों ने प्रतिभाग किया।

इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय नौसेना का एक प्रमुख प्रतिष्ठान नेशनल हाइड्रोग्राफिक ऑफिस (NHO) द्वारा किया गया। विदित रहे कि नेशनल हाइड्रोग्राफिक ऑफिस (NHO) की स्थापना वर्ष 1954 में देहरादून की गयी। वर्तमान वाइस एडमिरल अधीर अरोड़ा, AVSM, NM, मुख्य जल सर्वेक्षक (Chief Hydrographer), भारत सरकार हैं। भारतीय नौसेना भारत और पाकिस्तान के 1971 के युद्ध दौरान पाकिस्तान पर भारत की उल्लेखनीय जीत की याद में हर साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस (NAVY DAY) मनाती है। नौसेना दिवस-2023 समारोह के हिस्से के रूप में, जल सर्वेक्षण कार्यालय (NHO) द्वारा पहली देहरादून नेवी हाफ मैराथन-2023 का आयोजन किया गया है।

देहरादून नेवी हाफ मैराथन-2023 (DNHM-23) में सशस्त्र एवं अर्ध-सैन्य बलों के कर्मियों सहित लगभग 1100 उत्साही धावकों ने भाग लिया, जिसमें बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और उनके परिवार के सदस्य, सैन्य स्कूलों/संस्थानों/अकादमियों में पढ़ने वाले बच्चे शामिल थे। इसके आलावा सभी आम नागरिकों ने इसमें बढ़-चढ़ कर भाग लिया। DNHM-23 के आयोजन का उद्देश्य प्रतिभागियों में उनकी भागीदारी न केवल उनमें देशभक्ति की भावना को और अधिक तीव्रता से प्रज्वलित करना बल्कि उन्हें हमारे सशस्त्र बलों द्वारा की गई वीरता और बलिदानों को पहचानने और श्रद्धांजलि देना है।

हाफ मैराथन (21.1 किमी०) को वाइस एडमिरल अधीर अरोड़ा, AVSM, NM, मुख्य जल सर्वेक्षक (Chief Hydrographer) द्वारा फ्लैग ऑफ किया गया जबकि 10 किमी० दौड़ को महानिदेशक पुलिस उत्तराखंड अशोक कुमार एवं 05 किमी० दौड़ को रियर एडमिरल लोचन सिंह पठानिया, संयुक्त मुख्य जल सर्वेक्षक (Joint Chief Hydrographer) द्वारा फ्लैग ऑफ किया गया।

सभी दूरी की श्रेणियों के लिए दौड़ने का जो मार्ग चुना गया, वह सुरम्य पहाड़ी ढलानों से होते हुए द्वारा (Dwara) गाँव तक के सुंदर मालदेवता मार्ग पर था और धावकों ने इसका भरपूर आनंद लिया।

देहरादून नेवी हाफ मैराथन-2023 में 21 किमी० दौड़ के विजेता :

पुरुष (18-35 आयु वर्ग) :
प्रथम स्थान पर : उदित, द्वितीय स्थान पर : अनिल कुमार और तृतीय स्थान पर : संजय सिंह

महिला (18-35 आयु वर्ग) :
प्रथम स्थान पर : गौरी, द्वितीय स्थान पर : भाग्यश्री सावंत और तृतीय स्थान पर : कविता राणा

पुरुष (36-45 आयु वर्ग) :
प्रथम स्थान पर : रविन्दर सिंह, द्वितीय स्थान पर : मोहित जैन और तृतीय स्थान पर : राहुल सिंह रावत

महिला (36-45 आयु वर्ग) :
प्रथम स्थान पर : शशि मेहता, द्वितीय स्थान पर : पूजा नेगी और तृतीय स्थान पर : दीप्ति रावत

पुरुष (46-55 आयु वर्ग) :
प्रथम स्थान पर : विक्रम सिंह बिष्ट, द्वितीय स्थान पर : संजीव सज्जान और तृतीय स्थान पर : वीकेस कुमार

महिला (46 -55 आयु वर्ग)
प्रथम स्थान पर : मिनाक्षी जोशी

पुरुष (56 -65 आयु वर्ग) :
प्रथम स्थान पर : तारा बहादुर थापा, द्वितीय स्थान पर : राजेश वाधवा और तृतीय स्थान पर : ओमप्रकाश मलेथा रहे।

पुरुष 65 आयु वर्ग से ऊपर :
विजेता : गुरफूल सिंह

देहरादून नेवी हाफ मैराथन-2023 में 10 किमी दौड़ के विजेता :

पुरुष (14-35 आयु वर्ग) :
प्रथम स्थान पर : राजीव नम्बूरी, द्वितीय स्थान पर : अश्वनी सैनी और तृतीय स्थान पर : गौरव चन्द्र भट्ट

महिला (14-35 आयु वर्ग) :
प्रथम स्थान पर : अंजली, द्वितीय स्थान पर : ईशा शर्मा और तृतीय स्थान पर : दीपिका पाल

पुरुष (36-45 आयु वर्ग) :
प्रथम स्थान पर : मनोहर, द्वितीय स्थान पर : कमाण्डर विपुल मनोचा और तृतीय स्थान पर : गौतम दीक्षित

महिला (36-45 आयु वर्ग) :
प्रथम स्थान पर : रीना साही, द्वितीय स्थान पर : टिन्टू अजीमोन और तृतीय स्थान पर : तेजेन्दर कौर

पुरुष (46-55 आयु वर्ग) :
प्रथम स्थान पर : सरत सिंह, द्वितीय स्थान पर : सुनील हांडा और तृतीय स्थान पर : रमेश नेगी

महिला (46-55 आयु वर्ग) :
प्रथम स्थान पर : गोदावरी रावत, द्वितीय स्थान पर : मनीषा काण्डपाल और तृतीय स्थान पर : बिनीता

पुरुष (56-65 आयु वर्ग) :
प्रथम स्थान पर : जितेन्दर गुप्ता, द्वितीय स्थान पर : विनोद सकलानी और तृतीय स्थान पर : हरप्रसाद गुप्ता

महिला (56-65 आयु वर्ग) :
प्रथम स्थान पर : चारूलता

इस अवसर पर वाइस एडमिरल, अधीर अरोड़ा, एवीएसएम, एनएम, भारत सरकार के चीफ हाइड्रोग्राफर, रियर एडमिरल लोचन सिंह पठानिया, संयुक्त चीफ हाइड्रोग्राफर, कमोडोर एच.ए. हरदास सहित जल सर्वेक्षण कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, डीजीपी, उत्तराखंड पुलिस अशोक कुमार, थ्रिल जोन के निदेशक पी.सी. कुशवाह तथा नौसैनिक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबर : https://akashgyanvatika.com/dehradun-navy-half-marathon-2023-is-being-organized-for-the-first-time-in-dehradun-by-the-national-hydrographic-office-nho/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!