Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डनैनीतालस्वास्थ

सफलता की कहानी : उत्तराखण्ड के 07 लाख लोगों ने आयुष्मान योजना से मुफ्त उपचार का उठाया लाभ

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 फ़रवरी 2023, गुरुवार, नैनीताल। उत्तराखण्ड के 07 लाख लोगों ने आयुष्मान योजना से मुफ्त उपचार का उठाया लाभ। उफ्चार पर खर्च हुए 12 लाख से अधिक की धनराशि।
जन मानस के फीडबैक इस बात की तस्दीक करते हैं कि प्रदेश में संचालित आयुष्मान योजना जन कल्याण की अपेक्षाओं पर खरा उतर रही है। योजना के तहत अभी तक 6.67 लाख मरीजों ने मुफ्त उपचार सुविधा का लाभ उठाया है। इस पर सरकार की 1203 करोड़ रूपये से अधिक की राशि खर्च हुई है।

प्रदेश के विभिन्न अस्तपालों से आ रहे फीड बैक ही आयुष्मान योजना का महत्व बताने के लिए काफी हैं। पूर्व में कई लोग आर्थिक बोझ के कारण बीमारी का उपचार नहीं करा पाते थे और अस्वस्थता के बावजूद भी अपने जीवन को जोखिम में डालने को विवश थे। जब से आयुष्मान योजना शुरू हुई आर्थिक रूप से कमजोर लोगों भी बड़ा सहारा मिल गया।

किच्छा निवासी धनवीर बताते हैं कि मजदूरी करके वह अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। काम के दौरान हुए एक हादसे में वह घायल हुए। आयुष्मान योजना से उनका मुफ्त उपचार हुआ। वह कहते हैं कि यदि आयुष्मान योजना नहीं होती तो यह तय था कि वह विकलांग होकर रह जाते और परिवार चलाना मुश्किल हो जाता। यानी उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वह स्वयं का इलाज करा पाते।

योजना के लाभार्थी पपलों निवासी भोपाल सिंहए चमोली की लक्ष्मी देवी, उत्तरकाशी के बमंड गाव निवासी गंगाराम, बूरा गाँव निवासी गुनरीराम, हरिद्वार के अरूण कुमार समेत बड़ी तादाद उन लाभार्थियों की है जिनके सामने अस्वस्थता के दिनों में एक बेवसी और लाचारी खड़ी थी।
इन लाभाथ्रियों का कहना है कि यदि आयुष्मान योजना नहीं होती तो अस्वस्थता का संकट जीवन के हालातों पर हावी हो जाता। योजना ने कई लोगों को फिर से स्वस्थ व खुशहाल जीवन का तोहफा दिया है तो कई मरीजों के लिए यह योजना प्राणदायिनी साबित हुई है। उपचारित मरीज गदगद भाव सरकार का आभार जताते हैं।

महज चार साल की समयावधि में प्रदेश में 49.72 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। प्रदेश के ज्यादातर लोग मुफ्त उपचार सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। लाभ लेने वाले कुल मरीजों की तादाद 6.67 लाख से अधिक पहुँच गई है। योजना के अंतर्गत हुए लाभार्थियों के मुफ्त उपचार पर सरकार की 1203 करोड़ रूपये से अधिक की धनराशि खर्च हो चुकी है।

उत्तराखंड में आयुष्मान योजना पर एक नजर

➲ 6.67 लाख से अधिक मरीजों ने लिया योजना का लाभ
➲ 1203 करोड़ से अधिक धनराशि हुई मुफ्त उपचार पर खर्च
➲ 47.72 लाख से अधिक बन चुके हैं आयुष्मान कार्ड धारक
➲ 223 अस्तपाल प्रदेश में योजना के अंतर्गत हैं सूचीबद्ध सरकारीध्निजी
➲ 30 हजार से अधिक अस्पताल देशभर में हैं सूचीबद्ध

आम जनमानस के जीवन से जुड़ी आयुष्मान योजना टूटती सॉसों से बिखरती उम्मीदों को फिर से समेटने का अतुलनीय कार्य कर रही है। यह जन कल्याण का एक वह मुकाम जहाँ मूल्य और मायने सिर्फ इंसानियत के ही शेष बचते हैं। हमें प्रसन्नता है कि प्रदेश में आयुष्मान योजना सराहना के स्तर को हासिल कर रही है। जन स्वास्थ्य हमारी सरकार की प्राथमिकताओं में हैं। लाभार्थियों को बेहतर से बेहतर सुविधा हर हाल में मिले। हमारी कोशिश है कि प्रदेश में शत-प्रतिशत लोगों के आयुष्मान कार्ड बन जायें, ताकि संजीवनी, प्राणदायिनी जैसे अलंकरणों को सुशोभित करने वाली आयुष्मान योजना का लाभ सभी को मिल सके।

संकलन एवं प्रस्तुति : मीडिया सेन्टर, हल्द्वानी (नैनीताल)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!