Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यटन

पर्यटन क्षेत्र में होम स्टे योजना में सरकार ने बढ़ाई सब्सिडी राशि

अब 10 लाख रुपये के स्थान पर 15 लाख रुपये मिलेगी सब्सिडी

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 नवम्बर, 2021, बुधवार, देहरादून। उत्तराखंड में पटरी पर लौटते पर्यटन को और रफ्तार देने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने मंगलवार को पर्यटन से जुड़े कई अहम निर्णय लिए हैं। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में होमस्टे योजना के तहत सब्सिडी बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। अब होमस्टे योजना के तहत 10 लाख रुपये के स्थान पर 15 लाख रुपये या लागत का 50 प्रतिशत, जो भी अधिक हो, सब्सिडी मिलेगी। इसके अतिरिक्त श्री बद्रीनाथ धाम में होने वाले विकास कार्यों को एकल निविदा के जरिए कराये जाने का महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है।

कोविड महामारी के दौरान बुरी तरह प्रभावित पर्यटन उद्योग के लिए प्रदेश सरकार निरंतर विभिन्न स्कीमों के जरिए उद्योग के लिए कदम उठाती रही है। मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद श्री धामी निरंतर पर्यटन क्षेत्र के विकास पर ध्यान केंद्रित किये हुए हैं। प्रदेश सरकार का फोकस अब पर्यटन में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्ये से होम स्टे योजना को और ज्यादा आकर्षक बनाने पर है। इसके अतिरक्त केदारनाथ धाम के विकास में तेजी के बाद अब सरकार श्री बद्रीधाम के विकास को रफ्तार देने पर भी जोर दे रही है। कैबिनेट में लिया गया एकल निविदा से विकास कार्य कराये जाने का निर्णय इसमें सहायक होगा। श्री बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान की अनुमति के उपरान्त प्रभावितों को मुवाअजा ‌दिए जाने के लिए प्रतिकर नीति निर्धारित की गयी है।

कैबिनेट के निर्मय के मुताबिक दीनदयाल होम स्टे योजना के जरिए रोजगार बढ़ाये जाने के लिए सब्सिडी की सीमा 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 15 लाख रुपये और अधिकतम 50 प्रतिशत जो भी कम हो, करने का निर्णय लिया है। साथ ही होम स्टे योजना के अन्तर्गत लीज भूमि में भी होम स्टे बनाये जाने की अनुमति प्रदान की गयी है। वहीं, उत्तराखण्ड में पर्यावरण की दृष्टि से पर्यटन स्थलों को विकसित किये जाने के लिए इको टूरिज्म विंग का गठन किया गया है, जिससे कि वन विभाग के दिशानिर्देशों का पालन भी सुनिश्चित किया जा सके।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों से पर्यटन क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों को तेजी मिलेगी। हाल ही में श्री केदारनाथ धाम आए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उत्तराखंड की दीन दयाल होम स्टे योजना की सराहना की थी। इसके साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

वहीं पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने कहा कि श्री बद्रीनाथ धाम में हो रहे विकास कार्य से देश-विदेश के तीर्थयात्रियों को सुविधाएं मिलेंगी। कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों से विकास कार्यों को तेजी मिलने के साथ राज्य के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। जिसका सीधा सकारात्मक असर प्रदेश के रोजगार और राजस्व पर पड़ेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!