Breaking News :
>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर>>नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव
उत्तराखण्ड

मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

जीआईसी उज्याड़ी में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

पौड़ी- विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय इंटर कॉलेज उज्याड़ी में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) नाज़िश कलीम के निर्देशन में आयोजित शिविर में विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, बालिकाओं के अधिकारों, संरक्षण, समानता तथा निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में जानकारी दी गई।

सचिव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है। पढ़ाई, परीक्षा अथवा दैनिक जीवन में तनाव होने पर विद्यार्थियों को अपनी समस्याएं अभिभावकों, शिक्षकों या विशेषज्ञों के साथ साझा करनी चाहिए। उन्होंने बालिकाओं को शिक्षा, सुरक्षा, समान अवसरों एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार के भेदभाव, शोषण अथवा उत्पीड़न की स्थिति में सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।

जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. आशीष गुसाईं ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील रहने और तनाव का उचित प्रबंधन करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मानसिक परेशानी होने पर समय से परामर्श एवं उपचार लेना जरूरी है। मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े भ्रम और सामाजिक संकोच को दूर करने के साथ ही जरूरतमंद व्यक्तियों के प्रति सहयोगात्मक व्यवहार अपनाने पर भी उन्होंने जोर दिया।

रिटेनर अधिवक्ता गजेन्द्र सिंह रावत ने बाल विवाह, बाल श्रम, लैंगिक भेदभाव तथा बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पात्र व्यक्तियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता एवं परामर्श उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने तथा समाज में समानता, सुरक्षा और सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया।

शिविर के दौरान विद्यार्थियों के लिए भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 11 की दीपांशी ने प्रथम, कक्षा 12 की कनिका ने द्वितीय तथा कक्षा 12 की वर्किता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 10 की सोनाक्षी प्रथम तथा कक्षा 12 की शिवानी द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं, कनिष्ठ वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 8 की शिक्षा ने प्रथम, समर्थ ने द्वितीय तथा रोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं तथा निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया। इस अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज उज्याड़ी के प्रधानाचार्य हरेंद्र सिंह, जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के मॉनिटरिंग एवं इवैल्यूएशन अधिकारी मनमोहन देवली, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Loading

error: Content is protected !!