Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देश

जामिया गोलीकांड के खिलाफ छात्रों ने पुलिस मुख्यालय का घेराव किया

जामिया इलाके में बृहस्पतिवार को हुई फायरिंग के खिलाफ पुलिस मुख्‍यालय पर प्रदर्शन कर रहे जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्‍वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय और जेएनयू के छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। प्रदर्शनकारी आइटीओ मुख्‍यालय पर बीती रात से ही पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। जामिया इलाके में हुई फायरिंग के लिए छात्र यहां पुलिस को जिम्‍मेवार ठहरा रहे थे।

इधर जामिया फायरिंग में घायल छात्र शदाब फार्रूख को देखने देर रात जामिया मिलिया इस्‍लामिया यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर नजमा अख्‍तर एम्‍स के ट्रामा सेंटर पहुंची। फायरिंग में घायल छात्र जामिया का विद्यार्थी है। इधर छात्र को गोली लगने के बाद शाम से ही प्रदर्शनकारियों ने आइटीओ के पुराने दिल्‍ली पुलिस मुख्‍यालय पर मोर्चाबंदी शुरू कर दी। छात्र पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए लगातार विरोध जता रहे थे। यहां छात्रों की संख्‍या भी काफी बढ़ गई थी।

देर रात आइटीओ पर प्रदर्शन, रोके वाहन

इससे  पहले  नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के विरोध में बृहस्पतिवार को दिन में निकाले जा रहे पैदल मार्च के दौरान नाबालिग लड़के द्वारा गोली चलाने से खफा प्रदर्शनकारियों ने शाम को आइटीओ स्थित पुलिस के पुराने मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए रास्ता जाम कर दिया।

पुलिस मुख्यालय के सामने प्रदर्शनकारी छात्र शाम छह बजे ही जुटना शुरू हो गए थे। देर बाद 11 बजे तक यहां सैकड़ों की भीड़ ने केंद्र सरकार, सीएए व एनआरसी के खिलाफ नारेबाजी शरू की, जो शुक्रवार सुबह तक चलती रही। यहां प्रदर्शनकारियों के बीच ओखला के पूर्व विधायक आसिफ भी पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों के बीच ओखला के पूर्व विधायक आसिफ भी पहुंच गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने लक्ष्मीनगर जाने वाला विकास मार्ग जाम कर दिया। इससे आइटीओ चौक और विकास मार्ग पर वाहन जाम में फंस गए। प्रदर्शनकारी वाहनों के आगे लेटकर रास्ता रोकने लगे तो उनकी और वाहन चालकों में हल्की झड़प भी हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सड़क के किनारे किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!