Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड आयुर्वेद कॉलेजों की मनमानी के खिलाफ छात्रों ने जमकर किया हंगामा

निजी आयुर्वेद कॉलेजों की मनमानी के खिलाफ आयुर्वेद छात्रों ने हर्रावाला स्थित आयुर्वेद विश्वविद्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन कर हंगामा किया। कहा कि हाईकोर्ट व राज्य सरकार के तमाम आदेशों के बाद भी निजी आयुर्वेद कॉलेज मनमानी पर उतारू हैं। छात्र-छात्राओं पर बढ़ा हुआ शुल्क जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है। शुल्क जमा नहीं करने पर छात्रों को परीक्षाओं में न बैठने की चेतावनी दी जा रही है। छात्रों ने मनमानी करने वाले कॉलेजों पर सख्त कार्रवाई करते हुए मुख्य व पूरक परीक्षाओं के फॉर्म विश्वविद्यालय में ही भरवाने की मांग की।

आयुर्वेद छात्रों ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सुनील जोशी व कुलसचिव प्रोफेसर माधवी गोस्वामी का घेराव किया। छात्रों ने लंबे समय से आंदोलन के बाद भी मांगों पर कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। छात्रों ने मनमानी के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि कई कॉलेज प्रबंधन छात्र-छात्राओं को बढ़ा हुआ शुल्क जमा करने के लिए कह रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इसके नोटिस भी छात्रों को दिए गए हैं। शुल्क जमा नहीं करने पर पूरक परीक्षा में नहीं बैठने की चेतावनी देकर छात्रों को मजबूर किया जा रहा है। इस दौरान ललित तिवारी, फैजल सिद्दकी, अजय मौर्य, आदित्य शर्मा, जितेश राजपूत, प्रखर मिश्रा, शिवम शुक्ला, शिवम तिवारी, प्रज्ञा पांथरी आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

शासनादेश की हो रही अनदेखी 

छात्रों ने कहा कि पूर्व में भी 64 दिन तक निजी कॉलेजों की मनमानी के विरोध में आंदोलन किया था। इसके बाद मुख्यमंत्री ने इस मामले में हस्तक्षेप किया और उच्च न्यायालय के आदेश के अनुरूप निजी कॉलेजों से बढ़ा हुआ शुल्क नहीं वसूलने के निर्देश दिए।

इस बावत बकायदा शासनादेश भी जारी किया गया था। जिसमें स्पष्ट उल्लेख किया गया कि आदेश का पालन नहीं करने वाले कॉलेजों पर सख्त कार्रवाई के साथ संबंधता समाप्त की जाएगी। लेकिन इसके बाद भी कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हो रहा है औ निजी कॉलेजों की मनमानी बढ़ती जा रही है।

कुलपति ने दिया सख्त कार्रवाई का आश्वासन 

छात्रों की मांगों पर नाराजगी को देखते हुए कुलपति ने छात्रों को आश्वस्त किया। कहा कि वह टीम भेजकर इस बात की पड़ताल करेंगे कि कॉलेज प्रबंधन पूरक परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरवा रहे हैं या नहीं। यदि कोई लापरवाही मिलती है तो ऐसे कॉलेजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कहा कि जरूरत पड़ने पर मुख्य व पूरक परीक्षाओं के लिए छात्र-छात्राओं के फॉर्म विवि में ही भरवाए जाएंगे, जिससे परीक्षा बाधित न हो सके। विवि प्रबंधन द्वारा सकारात्मक आश्वासन मिलने पर छात्रों ने फिलहाल धरना स्थगित करने का निर्णय लिया है।

मनमानी फीस वसूली पर रोक लगाने की मांग की

राजा राममोहन राय एकेडमी अभिभावक संघ ने स्कूल की मनमानी के खिलाफ दोबारा मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की। अभिभावक संघ के अध्यक्ष राजकुमार सिंघल ने बताया कि स्कूल मानकों को ताक पर रखकर फीस में मनमानी बढ़ोतरी कर रहा है। अभिभावकों ने बीते आठ सालों में स्कूल द्वारा बढ़ाई गई फीस की जांच करने की मांग की है।

सिंघल ने कहा कि तीन साल में फीस में दस प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का नियम है। लेकिन कुछ स्कूलों ने मनमानी फीस वसूल करना शुरू कर दिया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने अभिभावकों को अवगत करवाया कि उन्होंने विभागीय स्तर पर पूरे मामले की जांच करवाई है और रिपोर्ट आयोग को भेजी जा रही है।

प्रतिनिधिमंडल में मनमोहन जायसवाल, रजनीश जैन, अनुराग चौधरी, अमित गौतम, बबीता, मंजू, बबीता रानी, गीता गुरुंग, संगीता, प्रतिभा, सरिता ममगाई, रुकमणी, ममता, मनोज, प्रवीन समेत अन्य अभिभावक मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!