Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

भाजपा विधायक की परिवहन अधिकारी पर दबंगई पर मचा तूफान

कांग्रेस ने विधायक के आक्रामक अंदाज पर भाजपा को घेरा

परिवहन अधिकारी का परिवार का बरसों बरस से संघ से नाता

परिवहन अधिकारी को हड़काने का वॉयरल वीडियो से भाजपा बैकफुट पर

आकाश ज्ञान वाटिका, 03 दिसम्बर 2023, रविवार, कोटद्वार। लैंसडौन से भाजपा विधायक महंत दलीप रावत के परिवहन विभाग के अधिकारी को धमकाने सम्बन्धी वीडियो वॉयरल होने के बाद कांग्रेस ने आक्रामक तेवर अख्तियार कर लिए है। प्रतिपक्ष नेता यशपाल आर्य का कहना है कि पूर्व में कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल ने ऋषिकेश में एक व्यक्ति को लात घूसों से मारा था। लेकिन सीएम ने कोई कार्रवाई नहीं की। और अब कोटद्वार में चालान काट रहे ARTO हरीश सती को भाजपा विधायक दलीप रावत ने मारने के लिए हाथ उठा दिया। और कहा कि रैपट मार दूंगा.. उन्होंने कहा कि शनिवार को यह खेदजनक घटना के गवाह कई विभागीय कर्मी भी थे। इसके अलावा कांग्रेस नेत्री व लैंसडौन विधानसभा से दलीप रावत के खिलाफ चुनाव लड़ चुकी अनुकृति गुसाईं, सुजाता पाल व गरिमा दसौनी ने कहा कि भाजपा विधायक सरेआम तानाशाही पर उतर आए है।

परिवहन अधिकारी हरीश सती ने पूरे मामले में चुप्पी साध ली

इस घटना के बाद भाजपा में भी विशेष हलचल मच गई है। दरअसल, परिवहन अधिकारी हरीश सती का परिवार संघ से जुड़ा है। वे भाजपा नेत्री सुधा सती के पुत्र हैं। इस घटना के बाद पार्टी के ही कुछ लोगों ने ऊपर तक वस्तुस्थिति बताई है। लेकिन परिवहन अधिकारी हरीश सती ने पूरे मामले में चुप्पी साध ली है।

जानिए, क्या था मामला

इन दिनों कोटद्वार में सिद्धबली महोत्सव चल रहा है। लिहाजा परिवहन अधिकारी हरीश सती कौड़िया चेक पोस्ट पर वाहनों की चेकिंग कर रूटीन चालान काट रहे थे। सिद्धबली महोत्सव में हिस्सा लेने बिजनौर जनपद के कई श्रद्धालु भी आ रहे थे।इन्हीं में नजीबाबाद की दिशा से आ रहे किसी वाहन के कागजात नहीं होने पर परिवहन अधिकारी सती ने चालान काट दिया। वाहन स्वामी ने विधायक महंत को फोन किया। लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद भाजपा विधायक दलीप रावत स्वंय मौके पर पहुंच गए। और एआरटीओ सती को चालान काटने पर हड़काते हुए मारने के लिए हाथ भी उठा लिया। इस दौरान विधायक के साथ पार्टी नेता भी मौजूद थे।

इस घटना का किसी ने वीडियो बनाते हुए वॉयरल कर दिया। हालांकि, भाजपा के बड़े नेताओं ने पूरे मामले में चुप्पी साध ली है। सिद्धबली महोत्सव के दौरान तीन बार के विधायक दलीप रावत के इस वॉयरल वीडियो से उठी आंधी को कांग्रेस तूफान में तब्दील करते हुए मोर्चे पर डट गयी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!