Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
स्वास्थ

एक महीने के लिए आलू खाना बंद कर दें, देखिए इसके बाद शरीर पर कैसा होगा असर ?

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 24 सितंबर 2023, देहरादून। आलू, हमारी डाइट का अहम हिस्सा है. यह इंडियन किचन में इस्तेमाल में आने वाला सबसे महत्वपूर्ण सब्जी है। आलू के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि इसे आप किसी भी हरी सब्जी के साथ मिलाकर बना सकते हैं, तो वहीं आप इसके पकौड़े से लेकर कटलेट और पराठे तक में इस्तेमाल कर सकते हैं। साफ भाषा में समझे तो आलू से आप कई तरह की डिश बना सकते हैं। इसे आराम से बेक किया जा सकता है। उबालने के साथ तला भी जा सकता है। जिन्हें आलू खाना खूब पसंद है वह इसका इस्तेमाल कई तरह से करते हैं। वही्ं कई लोग ऐसे हैं जो अपने डाइट प्लान से आलू को एकदम से हटाना चाहते हैं तो कुछ ऐसे हैं जो कम से कम आलू का इस्तेमाल करना चाहते हैं। ऐसे में सबसे बड़ा और अहम सवाल यह है कि क्या आलू को अपनी डाइट से पूरी तरह हटा देना सही है ? दूसरा और सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है कि अगर एक महीने के लिए आलू खाना छोड़ देते हैं तो शरीर पर क्या बदलाव हो सकते हैं ?

एक महीने के लिए आलू खाना छोड़ देते हैं तो शरीर पर कुछ ऐसा असर दिखता है

रिपोर्ट के मुताबिक आलू में स्टार्च होता है और इसे एनर्जी का सोर्स भी माना गया है। आलू में अच्छी खासी कैलोरी होती है। अगर आप इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो आपको पूरे दिन एनर्जी फिल होगा। लेकिन इसके साथ दिक्कत यह है कि लोग इसे पकाने के लिए काफी ज्यादा तेल का इस्तेमाल करते हैं। यदि कोई व्यक्ति आलू खाने से परहेज करता है तो वह अपनी डाइट से कैलोरी कट करने की कोशिश करता है ताकि उसका वजन न बढ़े।

डाइटिशियन विशेषज्ञ शिवानी अरोड़ा ने सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि एक महीने के लिए अगर आप अपनी डाइट से आलू को हटाते हैं तो इसका शरीर में कई पॉजिटिव असर पड़ता है। यह आपके ऊपर डिपेंड करता है कि आप कि आप अपनी डाइट से इस कैसे हटाते हैं, यह किस तरह से खाते हैं। क्योंकि अगर आप आलू खाना बंद कर देंगे तो इसका सीधा असर आपके वजन पर पड़ता है। अगर आलू की जगह कम कैलोरी वाली फूड आइटम खाते हैं तो इससे आपका वजन कंट्रोल में रहेगा।

आलू में भरपूर मात्रा में स्टार्च होता है जो ब्लड में शुगर लेवल को बढ़ाने का काम करता है। इसलिए उन्हें छोड़ऩे से रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। खासकर डायबिटीज वाले व्यक्तियों को कम से कम आलू खाना चाहिए। आलू जब आप खाना बंद कर देते हैं तो इसी बहाने आप कार्बोहाइड्रेट कम खाते हैं, जिससे आपकी पाचन में भी सुधार आ सकती है। आलू से बने प्रोडक्ट्स जो मार्केट मिलते हैं उन्हें नहीं खाना चाहिए, जैसे- चिप्स और फ्रेंच फ्राइज आदि, क्योंकि इसमें सोडियम काफी अधिक होती है. और इसे खाने से हाई बीपी और दिल की बीमारी हो सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!