Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
क्राइमताज़ा खबरेंदेश

दिल्ली के जहाँगीरपुरी में पुनः पत्थरबाजी; दो आरोपी हिरासत में

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 जून 2022, बुधवार, नई दिल्ली दिल्ली के जहांगीरपुरी  में एक बार फिर पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। बीती रात कुछ युवकों ने जमकर पत्थर बरसाए हैं। इस दौरान गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें कुछ युवक पत्थर फेंकते दिखाई दे रहे हैं। पत्थरबाजी की ये घटना जहांगीरपुरी के जे ब्लाक की है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है। तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिस की टीमों को तैनात किया गया है। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। पुलिस लगातार इलाके में गश्त भी कर रही है।

DCP नार्थ वेस्ट ऊषा रंगनानी ने बताया कि बीती रात करीब 11 बजे पुलिस को पथराव की जानकारी मिली थी। इस मामले में जहांगीरपुरी के रहने वाले दो आरोपियों विशाल और वीरू को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि बाकी आरोपियों को भी जल्द पकड़ा जाएगा। उन्होंने ने जानकारी देते हुए बताया कि महेंद्र पार्क पुलिस थाना इलाके में दो दिन पहले कुछ युवकों के बीच कहासुनी हुई थी। इसी झगड़े को लेकर जहीर नाम का एक शख्स और उसका दोस्त उन लड़कों की तलाश में आए थे। दोनों नशे में थे और उन्होंने पथराव किया। गाड़ियों के शीशे भी तोड़े गए। उन्होंने कहा कि घटना में सांप्रदायिक एंगल नहीं है, क्योंकि दोनों पक्षों के लोग एक ही समुदाय के हैं। घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!