Breaking News :
>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
उत्तराखण्डनैनीतालसामाजिक गतिविधियाँ

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने रामनगर में किया कविता वीमेन सपोर्ट होम का निरीक्षण

कविता आज पूरे देश की महिलाओं के लिए रोल माडल है : ज्योति साह मिश्रा

आकाश ज्ञान वाटिका, 01 नवम्बर 2023, बुधवार, रामनगर। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने उत्तराखंड की महिलाओं के लिए आइकन बन चुकी एसिड अटैक सर्वाइवर कविता बिष्ट के कालूसिद्ध, गोगरा स्थित कविता वीमेन सपोर्ट होम का निरीक्षण किया। वहाँ व्यवसायिक हुनर प्राप्त कर आत्मनिर्भर हो रही महिलाओं से मुलाकात की और उनकी समस्या सुनी। दिव्यांगों को हुनरमंद बनाने के उनके कार्य की सराहना करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजना की जानकारी दी और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने कविता वीमेन सपोर्ट होम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को दी जा रही सिलाई प्रशिक्षण, मोमबत्ती प्रशिक्षण, बैग प्रशिक्षण, गोबर से बनाए जा रहे उत्पादों को देखा। उन्होंने प्रशिक्षण दे रही महिलाओं से भी जानकारी पूछी। महिलायें व्यवसायिक प्रशिक्षण के बाद आत्मनिर्भर हो रही थी। आस-पास के क्षेत्रों में उनके उत्पादों को बाजार भी आसानी से मिल जाता है। एसिड अटैक सर्वाइवर ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना उनका उद्देश्य है। लगातार वह इसके लिए कार्य कर रही है। मौके पर उन्होंने इस दौरान आ रही दिक्कतों को भी बताया।

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने कहा कि कविता आज पूरे देश की महिलाओं के लिए रोल माडल है। उन्होंने कहा कि कविता ने विषम परिस्थितियों के बावजूद आज अपने को स्थापित किया। सभी को उन पर गर्व है। उन्होंने कहा कि उनको हरसंभव मदद की जायेगी। किसी प्रकार की दिक्कत होती है तो वह संपर्क करें, उसका समाधान किया जाएगा। महिलाओं को सशक्त करने के लिए जो भी करना होगा, किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज महिलायें लगातार आर्थिक रुप से मजबूत हो रही है। पिथौरागढ़, चम्पावत, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल में महिलायें सरकार के माध्यम से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से आत्मनिर्भर बन रही हैं।

निरीक्षण के दौरान सीडीपीओ गौरव पंत सहित कई महिलायें मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!