Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डसामाजिक गतिविधियाँ

राज्य सरकार द्वारा क्वारेंटीन के नियमों में स्थिलता प्रदान की गयी है, जानिए दिनभर की विभिन्न गतिविधियाँ

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, २७ मई २०२०, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया कि राज्य सरकार द्वारा क्वारेंटीन के नियमों में स्थिलता प्रदान की गयी है, जिसमें आने वाले दम्पति जिनके 10 वर्ष तक के छोटे बच्चे हैं एवं  65 वर्ष की आयु के वरिष्ठ नागरिक, गर्भवती महिलांए, परिवारजन की मृत्यु, गम्भीररूप से बीमार व्यक्तियों, जांच उपरान्त नोडल अधिकारी एवं स्वास्थ्य जांच टीम की संस्तुति के उपरान्त अपने घरों में होम क्वारेंटीन  हेतु अनुमत किया गया है। देश के विभिन्न स्थानों से ड्यूटी पर आने वाले थल सेना, जल सेना, वायु सेना एवं अर्ध सैनिक बलों के अधिकारी एवं जवान तथा उनके परिवारजनों हेतु  सम्बन्धित यूनिट द्वारा अपने यूनिट कैम्प में बनाये गये  क्वारेंटीन सेन्टर में रखे जाने हेतु जांच उपरान्त नोडल अधिकारी एवं स्वास्थ्य जांच टीम की संस्तुति के पर सम्बन्धित यूनिट में रखे जाने हेतु  शासन द्वारा अनुमत किया गया है। जनपद में आतिथि तक लगभग 1400 व्यक्तियों कों क्वारेंटीन किया गया है। जिलाधिकारी ने अवगत कराया है विदेशों एवं अन्य राज्यों से देहरादून लौटने वाले उत्तराखण्ड वासियों को कोरोनेा वायरस संक्रमण कोविड-19 से रोकथाम हेतु भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप 14 दिन के लिए संस्थागत क्वारेंटीन केन्द्रों पर गैर चिकित्सकीय आवश्यक व्यवस्थाओं यथा स्थान, भोजन, बिस्तर, बिजली, पानी, पखें, इत्यादि के अनुश्रवण हेतु शिक्षा विभाग से  शिक्षकगणों को तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त जनपद में चिन्हित/अधिकृत क्वारेंटीन फैसिलिटी में तैनात चिकित्सकीय स्टाप की सहायता हेतु पी.आर.डी स्वयं सेवकों को तैनात किया गया है।
आज जनपद देहरादून रेलवे स्टेशन 1152 व्यक्तियों को विशेष ट्रेन के माध्यम किशनगंज बिहार भेजा गया है, इस ट्रेन में हरिद्वार से भी अतिरिक्त कोच जुड़ेंगे तथा वहाँ से भी श्रमिक अपने गंतव्यों स्थानों को भेजे जायेंगे। इसी प्रकार आज शाम उत्तरप्रदेश के बाराबंकी, गौंडा, गोरखपुर के लिए 1152 व्यक्तियों को लेकर श्रमिक स्पेशल टेªन भेजी जायेगी।

जनपद देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर  से विभिन्न जनपदों के 708 व्यक्तियों को 29 बसों के माध्यम से सम्बन्धित जनपदों में भेजा गया, जिसमें, पिथौरागढ के 79, नैनीताल के 34, अल्मोड़ा के 92, बागेश्वर के 79, अधमसिंहनगर के 7, चम्पावत के 28, टिहरी के 254 पौड़ी के 135 व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण एवं थर्मल स्क्रीनिंग के उपरान्त सम्बन्धित जनपदों हेतु भेजा गया। इसी प्रकार जनपद देहरादून से मुजफ्फरनगर उत्तरप्रदेश के 40 व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण उपरान्त 1 बस के माध्यम से भेजा गया।

विज्ञप्ति जारी किये जाने तक वायु सेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पहुँचे 83 व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण उपरान्त जनपद में प्रशासन द्वारा अधिग्रहित विभिन्न होटल में संस्थागत क्वारेंटीन किया गया है। इसी प्रकार जनपद के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों के 107 व्यक्ति गंतव्यों हेतु गये।
जनपद के  विभिन्न चयनित स्थानों पर प्रशासन द्वारा अधिकृत 12 मोबाईल वैन के माध्यम से सस्ते  दरों पर 84.60 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। जिला प्रशासन की टीम द्वारा जनपद के ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र में अवस्थित आशुतोष नगर/बैराज रोड ऋषिकेश में खाद्य एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई गयी। जिलापूर्ति विभाग कन्टेंनमेंट आशुतोष नगर/बैराज रोड ऋषिकेश में 2 गैस सिलेण्डर वितरित किये गये। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत आशुतोष नगर/बैराज रोड में 493 उपभोक्ताओं को खाद्यान उपलब्ध कराया गया। दुग्ध विकास विभाग द्वारा गुरू रोड पटेलनगर में 20 ली०, ई.डब्लू.एस ब्लाक एमडीडीए में 25 ली०, सेवलाकला कन्टेंमेंट जोन में 20 ली० आशुतोष नगर में ऋषिकेश में 30 ली०, बैराज कालोनी में 20 ली०, कुल 115 ली० दूध विक्रय किया गया।

जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत विकासखण्ड चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर व डोईवाला एवं तहसील सदर में कुल 869 निराश्रित पशुओं जिसमें 480 श्वान, 344 गौवंश एवं 45 अन्य पशुओं को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया। राम सिंह प्रधान जी दुग्ध विकास समिति रजि० द्वारा रेनबसेरा पटेलनगर में ठहराये गये आसाम, उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखण्ड के  48 व्यक्तियों को  भोजन उपलब्ध करया जा रहा है।

दून हैप्पी मील्स में श्रीमती ईशा बत्रा, एमडीडीए काम्पलेक्स, विपरित धारा चैकी  द्वारा 5 अन्नपूर्णा किट उपलब्ध कराई गयी। इसी प्रकार किन्डरहिल्पसवर्क एनजीओ काठबंगला राजपुर रोड द्वारा 1000 मास्क, चर्च एक्सलरी फाॅर सोशल एक्शन, पाॅमसिटी द्वारा 500 सेनिटाइजर जिला प्रशासन को उपलब्ध कराये गये।

कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत डाॅ ए.के डिमरी, डाॅ जे. एल फिर्मल कृषि निदेशालय के 71 कार्मिकों को  प्रशिक्षण दिया गया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने हेतु औषधि कावितरण किया गया । प्रधानमंत्री जनधन खाताधारकों द्वारा जनपद में विभिन्न बैंकों से 3099 लाभार्थियों द्वारा अपने जनधन खाते से धनराशि की निकासी की गयी। जनपद में विभिन्न विकासखण्डवार मनरेगा कार्याें के अन्तर्गत आतिथि तक 1041 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 14185 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया।

कोविड-19 के संक्रमण के  दृष्टिगत जिला आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून में जन सहायता हेतु स्थापित कन्ट्रोलरूम में कुल 75 काॅल प्राप्त हुई हैं, जिनमें सभी काल पास हेतु प्राप्त हुई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!