Breaking News :
>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
उत्तराखण्ड

एनआइओएस डीएलएड टीइटी प्रशिक्षितों को जेसीपी की केंद्रीय अध्यक्ष भावना पांडे ने अपना समर्थन दिया

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 नवम्बर 2021, रविवार, देहरादून। अपनी मांगों को लेकर एनआईओएस डीएलएड संगठन उत्तराखंड के प्रशिक्षित युवा बीते काफी समय से  एकता विहार में डटे हुए हैं और धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसकी क्रम में उन्होंने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास कूच किया किन्तु पुलिस के द्वारा उन्हें बीच रास्ते में ही रोक लिया गया। इस दौरान जनता कैबिनेट पार्टी की केंद्रीय अध्यक्ष भावना पांडे भी उन्हें अपना समर्थन देते हुए नज़र आईं।

20211121_120057

मुख्यमंत्री आवास कूच के दौरान मौजूद जेसीपी अध्यक्ष भावना पांडे ने कहा कि उत्तराखंड में एनआइओएस डीएलएड टीइटी प्रशिक्षितों की संख्या करीब बारह सौ हैं, लेकिन सरकार 2020-21 प्राथमिक भर्ती में उन्हें शामिल नहीं कर रही है। सरकार के इस लापरवाह रवैये की वजह से युवाओं में आक्रोश व्याप्त है और वे प्रदर्शन करने को मजबूर हो रहे हैं।

भावना पांडे ने उत्तराखंड की भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि इस वक्त उत्तराखंड के कईं बेरोजगार युवा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन व अनशन कर रहे हैं। यही नहीं इस सर्दी के मौसम में भी मजबूरन भूखे-प्यासे रहकर खुले आसमान के नीचे सोने को विवश हैं। बावजूद इसके सरकार को इनकी कोई परवाह नहीं है।

वहीं दूसरी ओर धरना दे रहे बेरोजगार युवाओं के समर्थन में उतरीं जेसीपी अध्यक्ष भावना पांडे ने अपनी टीम के साथ धरना स्थल पर ही डेरा डाल दिया है। यही नहीं वे लगातार इन आंदोलन कर रहे युवाओं का ध्यान रख रही हैं और इनके भोजन पानी की व्यवस्था करा रही हैं। इस कार्य के लिए उन्होंने अपने खर्च पर यहाँ भट्टी भी लगाई है जहाँ नियमित भोजन पकाने का कार्य किया जा रहा है।

VideoCapture_20211121-115949

आपको बता दें कि अपनी लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच करने जा रहे एनआइओएस डीएलएड टीईटी प्रशिक्षित महासंघ से जुड़े प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हाथीबड़कला बैरिकेडिंग पर ही रोक लिया। जिससे नाराज प्रदर्शनकारी वहीं धरने पर बैठ गए। इस दौरान राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे भी प्रदर्शनकारियों के साथ मौजूद रहीं। वहीं उनकी पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। इसके बाद महासंघ ने नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा।

इस दौरान जेसीपी अध्यक्ष भावना पांडे ने कहा कि वे उत्तराखंड की आंदोलनकारी बेटी हैं और पिछले कईं सालों से राज्य हित से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन करती आई हैं। अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे युवाओं को देख उनका मन भी इन युवाओं के हक़ की लड़ाई में शामिल होने को हुआ। इसी के चलते वे सभी धरना स्थलों पर जाकर अपना समर्थन एवँ सहयोग दे रही हैं।

Loading

error: Content is protected !!