Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
फिल्म-जगतमनोरंजन

एसएस राजामौली ने आगामी प्रोजेक्ट बाहुबली-‘क्राउन ऑफ ब्लड’ का किया एलान

जल्दी ही आएगा फिल्म का ट्रेलर

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 03 मई 2024, मुम्बई। बाहुबली, आरआरआर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद, फैंस और दर्शक डायरेक्टर एसएस राजामौली की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनके इस इंतजार पर ब्रेक लगाते हुए डायरेक्टर ने बीते मंगलवार को अपनी आगामी प्रोजेक्ट बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड एनिमेटेड सीरीज का एलान किया है। फिल्म मेकर महिष्मती की दुनिया में एक और महाकाव्य यात्रा के लिए मंच तैयार कर रहा है। उन्होंने  सोशल मीडिया पर एक क्लिप के जरिए अपने प्रोजेक्ट के टाइटल का खुलासा किया है।

एसएस राजामौली ने अपने ऑफिशियल एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपने आगामी प्रोजेक्ट का खुलासा करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है और कैप्शन में लिखा है, जब महिष्मति के लोग उनका नाम जपते हैं, तो ब्रह्मांड की कोई भी ताकत उन्हें वापस लौटने से नहीं रोक सकती. बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड, एक एनिमेटेड सीरीज का ट्रेलर, जल्द ही आएगा।

वीडियो में टाइटल को धुएं से निकलते हुए दिखाया गया है। बैकग्राउंड में लोगों को बाहुबली के नारे लगाते हुए सुना जा सकता है। फिल्म मेकर ने अभी तक कलाकारों और कहानी के बारे में खुलासा नहीं किया है।

बाहुबली (2015) ने अपना जादू ना केवल देश में बल्कि बल्कि जापान, चीन और कई यूरोपीय देशों के मंच पर भी रिकॉर्ड तोड़े. फिल्म की शानदार सफलता के बाद मेकर फिल्म का अगला सीक्वल बाहुबली 2 लेकर आए, जिसने 1810 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की और भारतीय बॉक्स ऑफिस के इतिहास में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर उभरी. अब फैंस और दर्शक उसके आगे की कहानी जानने के लिए काफी एक्साइडेट है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!