Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डखेल-जगत

15-21 वर्ष के बच्चों के लिए जल्दी शुरू होगी खेल छात्रवृत्ति योजना, खिलाड़ियों को खेल प्रतिभा निखारने का मिलेगा अवसर : रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने मुनस्यारी में किया पंडित नैन सिंह सर्वेयर पर्वतारोहण ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट का लोकार्पण,जल्दी शुरू होगा पर्वतारोहण का प्रशिक्षण

साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में यह संस्थान एडवेंचर टूरिज्म के शौकीनों के लिए होगा मील का पत्थर साबित : रेखा आर्या

पिथौरागढ़ जनपद में भी 38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत होंगे गेम्स, विभाग कर रहा प्रयास : रेखा आर्या

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 अगस्त 2023, शुक्रवार, मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। आज प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने मुनस्यारी में स्थित पंडित नैन सिंह सर्वेयर पर्वतारोहण ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट का लोकार्पण किया।उन्होंने कहा कि मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी है कि मुनस्यारी जैसे खूबसूरत इलाके में एडवेंचर ट्रेनिंग के लिहाज से इस बेहद मुफीद इंस्टीट्यूट की खेल विभाग के तहत नींव रखी गई, जिसका कि आज विधिवत लोकार्पण किया गया है। निश्चित ही साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में यह संस्थान एडवेंचर टूरिज्म के शौकीनों के लिए मील का पत्थर साबित होगा, जहाँ वह अब प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। इस इंस्टीटूट के जरिये हम उत्तराखंड में ट्रेनिंग और प्रशिक्षण के क्षेत्र में नया आयाम स्थापित करेंगे। साथ ही पंडित नैन सिंह पर्वतारोहण शिक्षण संस्थान में खेल विभाग जल्द ही कई बड़े एडवेंचर कोर्सेज और पर्वतारोहण का प्रशिक्षण शुरू करेगा जिसका लाभ साहसिक पर्यटन के शौकीनों को प्राप्त होगा।

खेल मंत्री ने कहा कि खेल और खिलाड़ियों के प्रति हमारी सरकार व खेल विभाग लगातार प्रयासरत है। खेल के प्रति खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए जल्द ही हम 15-21 वर्ष के बच्चों के लिए भी खेल छात्रवृत्ति योजना शुरू करने जा रहे हैं जिसकी स्वीकृति माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदान कर दी गई है, इसके जरिए अब खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के अवसर प्राप्त होंगे। खेल विभाग की उपलब्धियां बताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार खेल को बढ़ावा और खिलाड़ियो के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही यहां भी ओपन जिम बनाये जायेंगे जिससे लोग स्वस्थ्य रहे।

खेल मंत्री ने कहा कि यदि अपने जीवन को स्वस्थ्य रखना है तो खेल से बढ़कर कुछ और नहीं है।आप खेलते रहने से अपने शरीर को स्वस्थ्य रखने के साथ ही अपने मन को भी स्वस्थ रख सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि यहाँ पर जब राज्यस्तरीय और खेल महाकुंभ का आयोजन होगा तो निश्चित ही यहाँ के खिलाड़ियों की प्रतिमा निखरेगी और वह भी राष्ट्रीय खेलो में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करेंगे।

साथ ही इस दौरान मंत्री ने सस्थान का निरीक्षण भी किया और संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को और अधिक दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर गिरीश जोशी, निदेशक खेल एवं युवा कल्याण जितेंद्र सोनकर, उपनिदेशक शक्ति सिंह, दुर्गा प्रसाद, हीरा चिराल, ज़िला क्रीड़ा अधिकारी सहित स्थानीय तहसील प्रशासन व विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!