Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डखेल-जगतहरिद्वार

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद व हॉकी स्टेडियम का निरीक्षण

खेल मंत्री ने बालिका छात्रावास में जाकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

राजकीय बाल गृह पहुँचकर जाना बच्चों का हालचाल, कहा बच्चों को समाज की मुख्यधारा में लाने का सरकार कर रही प्रयास

आकाश ज्ञान वाटिका, शुनिवार, 6 मई 2023, हरिद्वार। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने शनिवार को रोशनाबाद स्थित हॉकी स्टेडियम, राजकीय सम्प्रेक्षण गृह एवं खेल छात्रावास का निरीक्षण किया।

खेल मंत्री ने निर्माण कार्यों, जिसमें मल्टीपर्पज हॉल, हॉस्टल के निर्माण की प्रगति रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों से ली और समस्त निर्माण कार्याें को जल्द पूरे करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्याे में किसी भी प्रकार भी लापरवाही न बरती जाए, इसके निर्देश भी दिए। अधिकारियों ने बताया कि वंदना कटारिया स्टेडियम में चल रहे छात्रावास आदि के निर्माण कार्य इसी वर्ष माह अक्टूबर तक पूर्ण कर लिये जायेंगे।

वहीं अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मंत्री रेखा आर्या बालिका छात्रावास पहुँची जहाँ जाकर उन्होंने छात्रावास का निरीक्षण किया और छात्राओं के साथ संवाद स्थापित किया। साथ ही उनको छात्रावास में मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि जीवन में अपना एक लक्ष्य निर्धारित करें और उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लगातार कड़ी मेहनत करें। उन्होंने कहा कि आज हमारी लड़कियाँ किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं हैं। आज लड़कियाँ हर एक क्षेत्र में लड़कों से आगे बढ़ते हुए बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं, फिर चाहे वह कोई भी क्षेत्र हो। उन्होंने कहा कि खेल को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। राज्य सरकार ने खिलाड़ियों के लिए खेल विभाग के जरिए कई सारी सुविधायें विकसित की हैं। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि हम अपने बच्चों में बचपन से ही खेल की ललक पैदा करें, जिसके लिए विभाग लगातार कार्य कर रहा है। इस दौरान खेल मंत्री ने खिलाड़ियों को खेल किट भी वितरित की।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या तत्पश्चात रोशनाबाद स्थित राजकीय बाल संप्रेषण गृह पहुँची जहाँ पर उन्होंने बच्चों को मिलने वाली व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बाल गृह में शौचालय, किचन, बच्चों के रहने के कक्षों सहित अन्य व्यवस्थायें परखी। निरीक्षण में पाई गई कमियों को दूर करने के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने सभी बच्चों से कहा कि परिस्थितियाँ चाहे जैसी भी हों हमें हर हाल में मजबूत होना चाहिए और सदैव अपने आपको साबित करने का प्रयास करना चाहिए।

इस अवसर पर सहायक निदेशक खेल सुनील डोभाल, जिला युवा कल्याण अधिकारी मुकेश भट्ट, जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सुलेखा सहगल, जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कुमार, राजकीय बाल गृह अधीक्षक विजय दीक्षित, हॉकी कोच श्रीमती शिखा बिष्ट, अनुराग राठी सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!