Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डखेल-जगत

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज कबड्डी टूर्नामेंट की पाँच दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ

कबड्डी सिखाता है अनुशासन में रहना, खेलने से आती है भाईचारे की भावना : रेखा आर्या

खिलाड़ी अपना सर्वोत्तम खेल का प्रदर्शन करें, खेल भावना से खेलें : रेखा आर्या

खेलने से मन व शरीर होता है स्वस्थ्य, सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए लगातार कर रही प्रयास : रेखा आर्या

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 फ़रवरी 2023, सोमवार, देहरादून। आज प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री परेड ग्राउंड स्थित नवनिर्मित बहुउद्देशीय हॉल पहुँची जहां उन्होंने अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज कबड्डी टूर्नामेंट(पुरुष व महिला) 2022-23 की पांच दिवसीय प्रतियोगिता का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। इस दौरान उत्तराखंड की संस्कृति को दर्शाते हुए कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। शुभारंभ पश्चात सभी टीमों द्वारा मार्च पास्ट किया गया व सलामी ली गई, साथ ही सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया।

प्रतियोगिता का आयोजन 20 फरवरी से 24 फरवरी तक किया जाएगा। वही इस टूर्नामेंट में कुल 18 राज्यों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं जिसमें पुरूष व महिला खिलाड़ी सम्मलित हैं। खेल मंत्री ने कहा कि इस दौरान उन्हें महिला कबड्डी टीमों के मध्य शानदार मैच देखने का अवसर प्राप्त हुआ इसके साथ ही उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनायें व बधाई देने के साथ ही सभी से खेल भावना के साथ खेलने की बात कही।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि कबड्डी खेलने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है और हमें ज्यादा बीमारियां नहीं होती हैं। कबड्डी भारत का सबसे प्राचीन खेल है और ये खेल अब भी बहुत प्रसिद्ध है। कबड्डी का खेल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी होता है जहां आज हमारे खिलाड़ी पदक जीतकर देश व अपने प्रदेश का नाम रोशन करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कबड्डी खेलने के लिए शरीर में स्फूर्ति और चपलता की जरूरत होती है यह खेल शतरंज की तरह ही दिमाग से खेले जाने वाला खेल है। यह खेल हमें अनुशासन में रहना सिखाता है साथ ही इस खेल को खेलने से भाईचारे की भावना पैदा होती है। उन्होंने कहा कि खेलना महत्वपूर्ण है जीत हार महत्वपूर्ण नहीं है। खेल स्वस्थ मन के लिए खेलना चाहिए। कबड्डी हमारे देश का पुराना खेल है जो राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है। मेरा विश्वास है कि हमारे ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन करेंगे।

इस अवसर पर राजपुर विधायक खजानदास, सचिव खेल दीपेंद्र चौधरी, अपर सचिव/निदेशक खेल जितेंद्र सोनकर, संयुक्त निदेशक खेल धर्मेंद्र भट्ट, संयुक्त निदेशक युवा कल्याण अजय अग्रवाल, उपसचिव खेल धीरेंद्र कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती शबाली गुरुंग, प्रधानचार्य महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून राजेश ममगाईं सहित विभागीय अधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!