Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डखेल-जगतताज़ा खबरें

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जिला स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ

सरकार शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी विद्यार्थियों को जोड़ने का कर रही प्रयास : रेखा आर्या

खेलों में भी हैं बेहतर भविष्य की संभावनायें : रेखा आर्या

खिलाड़ियों और खेल के प्रति सरकार है गंभीर : रेखा आर्या

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 नवम्बर 2022, रविवार, देहरादून। आज प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून स्थित पवेलियन ग्राउंड में जिला स्तरीय खेल महाकुंभ-2022 का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की गईं। जहाँ खेल महाकुंभ में खिलाडियों ने विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन किया, खेल मंत्री ने सभी खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनायें दी।

इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारी सरकार ने शिक्षा के साथ खेलों में भी विद्यार्थियों को जोड़ने का प्रयत्न किया है। स्कूल का होम वर्क, आधुनिक जीवन शैली और स्मार्ट फोन पर बीत रहे बचपन में खेल कहीं गुम सा हो गया था, लेकिन खेल महाकुंभ कार्यक्रम की शुरुआत इसे फिर से पटरी पर लाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में खिलाडियों के लिए खेल का दायरा महज मनोरंजन और फिटनेस तक सीमित नहीं रहा बल्कि अब इसमें खिलाड़ियों को सुनहरे करियर नजर आ रहे हैं, जिसके लिए हम प्रयत्नशील हैं। खिलाड़ियों के लिए सरकार सरकारी नौकरियों में चार प्रतिशत छैतिज आरक्षण पर कार्य कर रही है, जिससे हमारे खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का लाभ मिल सके।

साथ ही खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खेल महाकुंभ की शुरुवात न्याय पंचायत स्तर से शुरू की गई थी जो कि अब ब्लॉक स्तर से होते हुए जिला स्तर पर आयोजित हो रही है, जिसमें विभिन्न खेलों के प्रतिभागी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि इस छोटे से राज्य में करीब तीन लाख प्रतिभागी खिलाडी खेलों में हिस्सा ले रहे हैं।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खेल हमें तनावमुक्त रखने के साथ ही टीम भावना सिखाता है। खेलने से जहाँ तन मन स्वस्थ होता है तो वहीं तनाव भी दूर होता है। साथ ही खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन बढ़ाया और कहा कि जिस तरह उत्तराखंड को देवभूमि के नाम से जाना जाता है हमारा प्रयास है कि भविष्य में इसे हम खेलों की भूमि के नाम से भी जानें।

खिलाड़ियों को विश्वस्तर की सुविधायें मिले इसको लेकर विभाग लगातार प्रयासरत है। हमारी सरकार ने 8 से 14 वर्ष के खिलाड़ियों के लिए मुख्यमंत्री खिलाडी उदीयमान उन्नीयन योजना शुरू की है जिसका लाभ खिलाड़ियों को अपनी खेल की बुनियादी जरूरतें पूरा करने में मिल रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में खेल भावना से भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि पहले जहाँ खेल महज एक मनोरंजन का साधन होता था वहीं आज खेलों के क्षेत्र में भी कैरियर की अपार संभावनायें बनी रहती हैं। कामयाब खिलाड़ी देश का नाम रोशन करने के अलावा नौकरी के क्षेत्र में सक्रिय होकर अपने विभाग का नाम भी रोशन करता है।

खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि खेलों से धन के साथ नाम भी कमाया जा सकता है। ऐसा उदाहरण हाल ही में ओलिंपिक में देखने को मिला है, जहाँ मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मान के साथ खूब पैसा भी मिला। खेल हमारी एकाग्रता स्तर और स्मरण शक्ति को भी सुधारते हैं। खेल हमारी एकाग्रता को बढ़ाकर हमारे जीवन को शांतिपूर्ण बनाता है।

इस अवसर पर निदेशक खेल जितेन्द्र सोनकर,संयुक्त निदेशक खेल एस० के० सार्की, संयुक्त निदेशक धर्मेंद्र भट्ट, प्रधानाचार्य महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज राजेश ममगाई, जिला क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती शबाली गुरुंग जी सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और प्यारे-प्यारे बच्चे एवं खिलाडी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!