Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
उत्तराखण्डखेल-जगत

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन कार्यक्रम में शिरकत

हमारे युवा हैं समाज और देश की रीढ़ : रेखा आर्या

खेल सिखाता है जीवन जीने की कला : रेखा आर्या

ग्रामीण अंचलों और छोटे नगरो से निकलने वाले खिलाड़ियों के कल्याण और प्रोत्साहन के लिए सरकार ने लागू की हैं अनेक योजनायें : रेखा आर्या

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 19 मार्च 2023, रूडकी। आज प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या रुड़की स्थित नगर निगम टाउन हॉल पहुँची जहाँ उन्होंने उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख़्य अतिथि शिरकत किया।

खेल मंत्री ने कहा है कि हमारे युवा समाज और देश की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि केंद्र और उत्तराखंड सरकार ग्रामीण अंचलों और छोटे नगरों से निकलने वाले खिलाड़ियों के कल्याण और प्रोत्साहन के लिए अनेक योजनायें लागू कर रही है। मंत्री रेखा आर्य ने रूडकी में आयोजित #टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट में देशभर से आये खिलाड़ियों और विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान करते हुए उनके उज्ववल भविष्य की कामना की।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश में पहली बार अखिल भारतीय टूर्नामेंट आयोजित हुआ जिसमें उत्तर प्रदेश की टीम विंनर, उत्तराखंड की टीम रनर, महाराष्ट्र की टीम तृतीय, उत्तर प्रदेश ब्लू टीम चौथे स्थान पर रही।वहीं महिला वर्ग में महाराष्ट्र टीम विनर,राजस्थान की टीम रनर, उत्तराखंड की टीम तृतीय स्थान पर रही जबकि उत्तर प्रदेश के युवा खिलाड़ी प्रतीक त्रिपाठी को मैन ऑफ द सीरीज़ घोषित किये गए।सभी खिलाड़ियो को खेल मंत्री रेखा आर्या ने सम्मानित किया। साथ ही खेल मंत्री ने कहा कि युवा हमारे देश का भविष्य है और इनके कल्याण और उत्साहवर्धन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने जो नीतियाँ बनाईं है उनसे नई प्रतिभागियों को अनेक अवसर मिलेंगे।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना से खेलने का आह्वान किया। इस प्रतियोगिता में पूरे देश से 20 टीमों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि निश्चित ही इस प्रकार की प्रतियोगिताएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का काम करते हैं।

खेल मंत्री ने कहा कि खेल हमें जीने की कला सिखाता है। खेल हमें सिखाता है कि गिरते-उठते, पीछे छूटने के बावजूद भी आगे बढ़ते हैं और खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए खिलाड़ी आपस में गले मिलकर खेल को समाप्त करते हैं। उन्होंने कहा कि खेल जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जो हमें आशा-उमंग व शक्ति का संचार करता है और जीने की कला सिखाता है। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों द्वारा बहुत अच्छा प्रदर्शन किया गया है। साथ ही कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता के आयोजन से खेलों के विकास के साथ ही खिलाड़ियो को भी बहुत बड़ा लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि हमारे यहाँ प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आज हमारा राज्य खेल के सभी क्षेत्रों में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार ख्याति व पदक प्राप्त कर रहा है। इस अवसर पर खेल मंत्री ने सभी राज्यों की टीमों को शुभकामनायें देते हुए अच्छा खेल के प्रदर्शन करने की अपील की,साथ ही खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक देशराज कर्नवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सचिव इमरान लारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप, व्यापार मंडल महामंत्री कमल चावला, पार्षद विवेक चौधरी सहित खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!