Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डखेल-जगतदेहरादून

खेल मंत्री रेखा आर्या ने युवाओं से की नशे से दूर रहने की अपील, कहा – ‘नशा करता है परिवार व समाज का नुकसान’

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बदलाव फाउंडेशन द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में की शिरकत, सभी से खेलों के प्रति अपनी प्रतिभा को दिखाने का किया आह्वाहन

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 18 अक्टूबर 2023, देहरादून। आजप्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून में बदलाव फाउंडेशन द्वारा आयोजित नशा मुक्त अभियान के तहत क्रिकेट मैच के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की जहां उन्हीने क्रिकेट मैच की शुरुवात टॉस कराकर की। खेल मंत्री ने कहा कि बदलाव फाउंडेशन द्वारा युवाओं को नशे से दूर करने की यह पहल सराहनीय है।यहां कुल 20 टीमों के मध्य में क्रिकेट मैच के आयोजन किये जायेंगे जो कि देहरादून के अलग-अलग मैदानों में खेले जाएंगे।यह क्रिकेट के मैच कुल 20 टीमो के बीच खेले जाएंगे जो कि आज से शुरू होकर 5 नवंबर तक चलेंगे।

वहीं खेल मंत्री ने सभी को संबोधित करते हुए यही कहा कि अगर जीवन मे किसी लक्ष्य को प्राप्त करना है तो हमे नशे से दूर रहना होगा क्योंकि अगर हमसब नशे से दूर रहेंगे तो अपने जीवन मे हर वह लक्ष्य पा सकते हैं जिसकी हम कल्पना करते हैं।नशा एक ऐसी चीज है जो हमारे सपनो को तो खत्म करती ही है साथ ही साथ हमे अंदर से खोखला भी बनाती है।आज का युवा अपने मकसद और अपने सपनो से सिर्फ इसलिए भटक रहा है क्योंकि वह नशे की गिरफ्त में जा रहा है।आज हमें युवा पीढ़ी को नशे से दूर करने की जरूरत है ,ऐसे में बदलाव फाउंडेशन द्वारा युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से इस प्रकार का आयोजन सराहनीय है।यह जानकर भी बेहद खुशी हुई कि जो यह मैच हो रहे है यहां पर सभी 30 वर्ष से अधिक आयु के लोग प्रतिभाग कर रहे है! कहीं ना कहीं जहां खेलो से हमारा शरीर स्वस्थ्य होता है वहीं हम निरोगी भी बनते हैं।

विदित रहे कि आज 18 अक्टूबर से 05 नवंबर, 2023 के मध्य बदलाव फाउंडेशन की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस खेल प्रतियोगिता में 20 टीमें प्रतिभाग करेंगी।यह खेल टूर्नामेंट प्रदेश में नशे के प्रति जनजागरण हेतु किया जा रहा है। विशेषता प्रतिभाग करने वाली सभी टीमें सरकारी एवं उच्च पदाधिकारियों के सहयोग से गठित की गई है। हमारा संदेश देश के कर्णधार युवाओं को नशे के प्रति जागरूक कर भारत से नशे का समूह नाश करना है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!