Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डखेल-जगतनैनीताल

स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून तथा जिला देहरादून टीम राज्य स्तरीय हाकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 फ़रवरी 2023, रविवार, हल्द्वानी। राज्य स्तरीय अंडर 17 बालक हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी खेल विभाग के तत्वाधान में श्रीमती रसिका सिद्दीकी जिला क्रीड़ा अधिकारी हल्द्वानी के नेतृत्व में प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आज तीसरे दिन के मैच जो खेले गए, क्रमशः देहरादून वर्सेस काशीपुर जिसमें देहरादून 5-0 से), हरिद्वार वर्सेस स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून जिसमें स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून (6-0से), हल्द्वानी वर्सेस देहरादून जिसमें देहरादून (3-से) गोलों से उक्त टीमें विजेता रही। टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया दर्शकों ने खिलाड़ियों का तालियों से उत्साहवर्धन करते हुए खिलाड़ियों में जोश भरा।

आज के पहले मैच के मुख्य अतिथि पृथ्वी पाल सिंह रावत वरिष्ठ खिलाड़ी एवं लोकेश नेगी अंतरराष्ट्रीय के खिलाड़ संयुक्त रूप से थे। दूसरे मैच के मुख्य अतिथि विनोद वर्मा सहायक निदेशक खेल थे, वरुण बेलवाल द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय के बाद अपने संबोधन में सभी प्रतिभागियों को शुभकामनायें दी। समारोह मैं किशोर बाफिला, जगत सिंह, तिलोक जीना क्रिकेट कोच श्रीमती जानकी कार्की एवं श्रीमती बबीता बिष्ट उप क्रीड़ा अधिकारी, किशोर पाल व गौरव खोलिया फुटबॉल कोच, समस्त पत्रकार मीडिया बंधु, स्टेडियम स्टॉफ, खेल प्रेमी जनता व खिलाड़ी आदि उपस्थित थे।

टूर्नामेंट पर्यवेक्षक जुबेर अहमद प्रतियोगिता में अपनी पूर्ण जिम्मेदारी निभाते हुए नजर बनाए हुए दिखे। तीनों मैचों के अंपायर रेेफरी भानु अग्रवाल व विकास पंत, गोविंद लटवाल व महेश्वर नेगी, सौरभ पटवाल व दीपक मेहरा; टेक्निकल में त्रिभुवन, दिव्यांश गंगवार, वरुण बेलवाल उप कीड़ा अधिकारी ने यह भी बताया कि कल दोपहर 11:00 बजे से फाइनल मैच महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून वर्सेस जिला देहरादून के मध्य खेला जाएगा। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि आईजी निलेश आनंद द्वारा पुरस्कार वितरण किया जाएगा, दोनों टीमें ग्राउंड में समय से पहुँचना सुनिश्चित करे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!