Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिकविशेष

कृषि और पशुपालन से जुड़ा, खुशहाली एवं सुख-समृद्धि का प्रतीक उत्तराखंड का लोकपर्व – घी-संक्रांत या ओलगिया संक्रांति

  • उत्तराखंड का लोकपर्व “घी-संक्रांत (घी-त्यार) पर अवश्य खायें घी

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 अगस्त 2021, मंगलवार। वर्षभर में कुल 12 संक्रान्तियाँ होती हैं लेकिन इनमें से चार संक्रांति, मेष, कर्क, तुला, मकर संक्रांति महत्वपूर्ण हैं।

सूर्य का एक राशि से अलगी राशि में प्रवेश को संक्रान्ति के रूप में मनाया जाता है। उत्तराखण्ड में हिन्दी माह की प्रत्येक 1 (पहली) गते अर्थात संक्रान्ति को एक लोक पर्व के रुप में मनाने परम्परा चली आ रही है। इस दिन लोग प्रातः स्नान कर, व्रत रखकर पूजा अर्चना करते हैं। एक संक्रांति से दूसरी संक्रांति की अवधि को सौर मास कहते हैं।

भाद्रपद मास की संक्रान्ति के दिन सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करता है, इसी कारण इसे सिंह संक्रांति भी कहते हैं और इस दिन को उत्तराखंड, विशेष रूप से कुमाऊँ अंचल में घी-संक्रांत (घी-त्यार) के रूप में मनाया जाता है।
इस दिन सभी लोग अनिवार्य रूप से घी का सेवन अवश्य करते हैं और लोक मान्यता है कि जो भी व्यक्ति इस दिन घी का सेवन नहीं करता है उसे अगले जन्म में घोंघा (Snail) के रूप में जीवन मिलता है।
घी के प्रयोग से शारीरिक और मानसिक शक्ति में वृद्धि होती है, अतः शरीर के विभिन्न अंगों में भी घी से मालिश की जाती है। विशेष रूप से छोटे बच्चों के सिर पर घी लगाया जाता है। .

यह ऋतु पर आधारित त्यौहार है तथा उत्तराखंड में घी-संक्रांत या ओलगिया संक्रांति कृषि और पशुपालन से जुड़ा हुआ, एक लोक पर्व है। घी-त्यौहार फसलों में बालियों के लग जाने पर मनाया जाने वाला त्यौहार है। इन दिनों बरसात के मौसम में उगाई जाने वाली फसलों में बालियाँ आने लगती हैं तथा किसान अच्छी फसलों की कामना करते हुए घी-संक्रांति पर ख़ुशी मनाते हैं। फसल की बालियों को घर के मुख्य दरवाज़े के ऊपर गोबर से चिपकाया जाता है।

घी-संक्रांत या ओलगिया संक्रांति के दिन का मुख्य व्यंजन बेडू रोटी है। उरद की दाल भिगाकर पीसने के बाद पिट्ठी से भरवाँ रोटी बनाई जाती है इसी को बेडू रोटी (रोट) कहते हैं। बेडू रोटी को घी में डुबोकर खाई जाती है। अरबी के गाबा (कोमल पत्ते) की सब्जी बनाई जाती है।

[box type=”shadow” ]ओल्गी प्रथा क्या है ?

घी-संक्रांत मुख्यतः कृषि और पशुपालन से जुड़ा त्यौहार है। इस अवसर पर घी (घृत), खेतों में उगी ताजी सब्जियों, मौसमी फलों आदि को एक दूसरे को भेंट करने की प्रथा भी प्रचलित है। इसके अतिरिक्त शिल्पकार, बढ़ई, लोहार एवं अन्य कास्तकार अपने हाथ की बनी वस्तुयें जैसे कढ़ाई, चिमटा, हल, दातुली, फावड़ा, कुल्हाड़ी आदि भेंट करते हैं और इसके बदले में उन्हें अनाज, रूपये, कपड़े आदि दिया जाता है।
उपहार देने की यह प्रथा ओल्गी कहलाती है। घी-संक्रांति में ओल्गी प्रथा के प्रचलन के कारण ही इसे ओलगिया संक्रांति भी कहते हैं।[/box]

[box type=”shadow” ]वर्ष 2021 की संक्रान्ति-तिथियाँ :
14 जनवरी 2021, गुरुवार    –        मकर संक्रांति
12 फ़रवरी 2021, शुक्रवार      –        कुम्भ संक्रांति
14 मार्च 2021, रविवार         –        मीन संक्रांति
14 अप्रैल 2021, बुधवार       –        मेष संक्रांति
14 मई 2021, शुक्रवार          –        वृष संक्रांति
15 जून 2021, मंगलवार         –        मिथुन संक्रांति
16 जुलाई 2021, शुक्रवार       –        कर्क संक्रांति
17 अगस्त 2021, मंगलवार     –        सिंह संक्रांति, घी-संक्रांत
17 सितम्बर 2021, शुक्रवार    –        कन्या संक्रांति
17 अक्टूबर 2021, रविवार     –        तुला संक्रांति
16 नवम्बर 2021, मंगलवार    –        वृश्चिक संक्रांति
16 दिसम्बर 2021, गुरुवार   –        धनु संक्रांति[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!