Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

‘माँ गंगा’ का धरती पर अवतरण का दिवस, “गंगा दशहरा” – इस दिन स्नान और दान करने का होता है विशेष महत्त्व

[highlight]“ऊँ नमः शिवायै नारायण्यै दशहरायै गंगायै नमः”[/highlight]

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 जून 2021, रविवार, देहरादून। माँ गंगा का इस धरा पर अवतरण का दिवस, गंगा दशहरा हिन्दुओं का एक प्रमुख त्यौहार है। प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा मनाया जाता है। इस वर्ष 20 जून 2021, रविवार को गंगा दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है । हिंदू मान्यता के अनुसार गंगा दशहरा के दिन गंगा का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था। स्कन्दपुराण में लिखा हुआ है कि ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की दशमी संवत्सरमुखी मानी गई है, इसमें स्नान और दान करने का विशेष महत्त्व होता है। इस पवन पर्व पर किसी भी नदी पर जाकर अर्घ्य एवं तिलोदक तर्पण अवश्य करें।

पौराणिक कथाओं के अनुसार भगीरथ ऋषि ने अपने पूर्वजों की मोक्ष प्राप्ति के लिए कठोर तपस्या की थी और उसके बाद अपने अथक प्रयासों के बल पर माँ गंगा को धरती पर लाने में सफल हुए, लेकिन माँ गंगा का वेग इतना अधिक था कि अगर वह सीधे धरती पर आतीं तो धरती में परलय की स्थिति बन जाती और वह पाताल में ही चली जातीं। भक्तों द्वारा अथक पूजा व प्रार्थना करने पर भगवान शिव ने गंगा को अपनी जटाओं में भर लिया और उसके बाद माँ गंगा कैलाश से होते हुए धरती पर पहुँची और भगीरथ के पूर्वजों का उद्धार किया।

[box type=”shadow” ]इस वर्ष गंगा दशहरा, दशमी त‍िथ‍ि 19 जून को सायं 6 : 50 बजे शुरू होगी तथा समापन 20 जून 2021 को सायं 4 : 21 बजे होगा।

माँ गंगा की पूजा के लिए निम्न 5 मुहूर्तों में बहुत ही शुभ मान जाता है, इन्हीं मुहूर्तों में मोक्षदायनी माँ गंगा की पूजा – अर्चना की जाती हैं मां गंगा की पूजा-अर्चना करना अति उत्तम मन जाता है।

ब्रह्म मुहूर्त : प्रातः 04:03 बजे से प्रातः 04:44 बजे तक।
अभिजित मुहूर्त : प्रातः 11:55 बजे से दोपहर 12:51 बजे तक।
विजय मुहूर्त : दोपहर 02:42 बजे से दोपहर 3:38 बजे तक।
गोधूलि मुहूर्त : सायं 07:08 बजे से सायं 07:32 बजे तक।
अमृत काल : दोपहर 12:52 बजे से दोपह 02:21 बजे तक।[/box]

आमतौर पर गंगा दशहरा के उपलक्ष में गंगा नदी में स्नान की परम्परा है, लेकिन यदि किसी कारण से गंगा में स्नान करना सम्भव न हो सकें तो उस स्थिति में किसी भी नदी या आस-पास मौजूद जलाशय में स्नान कर सकते हैं, यहाँ तक घर पर भी स्नान किया जा सकता है। स्नान के दौरान ‘ऊँ नमः शिवायै नारायण्यै दशहरायै गंगायै नमः’ का जाप करें।
“ऊँ नम: शिवायै नारायण्यै दशहरायै गंगायै नम:” मंत्र के बाद “ऊँ नमो भगवते ऎं ह्रीं श्रीं हिलि हिलि मिलि मिलि गंगे माँ पावय पावय स्वाहा” मंत्र का जाप पाँच पुष्प अर्पित करते हुए करना चाहिए। इसके साथ ही भगीरथ भगवान शिव की तपस्या व गंगा के उत्पत्ति स्थल का भी स्मरण करना चाहिए। माँ गंगा की पूजा में सभी वस्तुएँ दस प्रकार की होनी चाहिए।
[box type=”shadow”] इस दिन सुबह स्नान, दान तथा पूजन के उपरांत गंगा दशहरा से सम्बंधित निम्नलिखित कथा सुनी जाती है:

प्राचीनकाल में अयोध्या के महाराजा ‘सगर’ थे। महाराजा सगर के साठ हजार पुत्र थ। एक बार महाराज सगर ने अश्वमेघ यज्ञ किया और उस यज्ञ की रक्षा का भार उनके पौत्र अंशुमान ने संभाला। इंद्र ने सगर के अश्वमेघ यज्ञ के घोड़े का अपहरण कर लिया। यह यज्ञ के लिए विघ्न था। इस वजह से अंशुमान ने सगर की साठ हज़ार प्रजा लेकर अश्व को खोजना शुरू कर दिया। सारा भूमंडल खोज लिया पर अश्व नहीं मिला। तत्पश्चात अश्व को पाताल लोक में खोजने के लिए पृथ्वी को खोदा गया और खुदाई पर उन्होंने देखा कि साक्षात्‌ भगवान ‘महर्षि कपिल’ के रूप में तपस्या कर रहे हैं एवं उन्हीं के पास महाराज सगर का अश्व घास चर रहा है। प्रजा उन्हें देखकर ‘चोर-चोर’ चिल्लाने लगी, जिससे महर्षि कपिल की समाधि टूट गई। ज्यों ही महर्षि ने अपने आग्नेय नेत्र खोले, त्यों ही सारी प्रजा भस्म हो गई। इन मृत लोगों के उद्धार के लिए ही महाराज दिलीप के पुत्र भगीरथ ने कठोर तप किया था। भगीरथ के तप से प्रसन्न होकर ब्रह्मा ने उनसे वर माँगने को कहा तो भगीरथ ने ‘गंगा’ की पृथ्वी पर अवतरण का वर माँग लिया। इस पर ब्रह्मा ने कहा, ‘राजन ! तुम गंगा का पृथ्वी पर अवतरण तो चाहते हो, परंतु क्या तुमने पृथ्वी से पूछा है कि वह माँ गंगा के भार तथा वेग को संभाल पाएगी या नहीं ? मेरा विचार है कि गंगा के वेग को संभालने की शक्ति केवल भगवान शंकर में है। इसलिए उचित यह होगा कि गंगा का भार एवं वेग संभालने के लिए भगवान शिव से अनुमति प्राप्त कर ली जाए। महाराज भगीरथ ने ऐसा ही किया।
उनकी कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर ब्रह्माजी ने गंगा की धारा को अपने कमंडल से छोड़ा और तब भगवान शिव ने गंगा की धारा को अपनी जटाओं में समेटकर जटायें बाँध लीं जिसके कारण गंगा को जटाओं से बाहर नहीं निकल पायी।
अब महाराज भगीरथ की चिन्ता और अधिक बढ़ गई और उन्होंने एक बार फिर भगवान शिव की आराधना में घोर तपस्या आरम्भ कर दी। तब कहीं भगवान शिव ने गंगा की एक धारा को मुक्त कर दिया। इस प्रकार शिवजी की जटाओं से छूट कर पवित्र गंगा हिमालय की घाटियों में कल-कल निनाद करके मैदान की ओर मुड़ी। इस प्रकार भगीरथ ने पृथ्वी पर गंगा का अवतरण किया जिससे सभी का उद्धार हुआ।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार गंगा दशहरा के दिन ही गंगा का अतवार पृथ्वी पर हुआ था अर्थात इसी दिन गंगा नदी का धरती पर जन्म हुआ था।[/box]
गंगा दशहरा पर हजारों भक्त इलाहाबाद, हरिद्वार, ऋषिकेश, वाराणसी, पटना और गंगासागर आदि पवित्र स्थलों में आस्था की पावन डुबकी लगाते हैं। दशाश्वमेध घाट वाराणसी और हर की पौड़ी, हरिद्वार में की जाने वाली गंगा माँ की आरती विश्व प्रसिद्ध है।

[box type=”shadow” ]उत्तराखंड में इस त्यौहार का अपना लोक-सांस्कृतिक महत्त्व है। इसदिन लोग प्रातःकाल जल्दी उठकर स्नान करते हैं | घरों के भीतर और देहली को गोबर और लाल मिट्टी से लीपा जाता है और फिर ऐपण दिए जाते हैं। घर के मन्दिर में, दरवाजों और खिड़कियों पर दशहरा-द्वारपत्र (दशौर) चिपकाए जाते हैं। प्राचीन परंपरा के अनुसार पुरोहित लोगों के द्वारा स्वयं अपने हाथ से निर्मित रंग बिरंगी चित्रकारी युक्त द्वारपत्र यजमानों को दिए जाते थे। ऐसी मान्यता है की द्वार पत्र लगाने से बिजली गिरने का, बज्रपात आदि का भय नहीं होता। अधिकांशतः द्वार पत्र वृत्ताकार आकृति के होते हैं जिसके मध्य में गणेश जी, गंगा माता या हनुमानजी या शंकरजी की आकृति बनी होती है। बाहर की ओर चारों तरफ वृत्ताकार शैली में संस्कृत में निम्नलिखित मंत्र लिखा होता है:

“अगस्त्यश्च पुलस्त्यश्च वैशम्पायन एव च ।
र्जैमिनिश्च सुमन्तुश्च पञ्चैते वज्रवारका: ।।
मुनेःकल्याणमित्रस्य जैमिनेश्चाऽनुकीर्तनात् ।
विद्युदग्नि भयं नास्ति लिखितं गृहमण्डले ।।
यत्रानुपायी भगवान् दद्यात्ते हरिरीश्वरः।
भङ्गो भवति वज्रस्य तत्र शूलस्य का कथा ।।

जिसके अनुसार अगस्त्य, पुलस्त्य, वैश्भ्पायन, जैमिनी और सुमंत ये पंचमुनि वज्र से रक्षा करने वाले मुनि हैं। इस वृत्त के चारों ओर अनेक कमल-दल भी अंकित किये जाते है, जो धन–धान्य और समृद्धि के द्योतक माने जाते हैं। [/box]

[box type=”shadow” ][highlight]आकाश ज्ञान वाटिका परिवार की ओर से समस्त देशवासियों को गंगा दशहरा की हार्दिक शुभकामनायें।[/highlight]

[/box]

 

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!