Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
क्राइम

भारत घूमने आई स्पेन की महिला से गैंगरेप, चार लोग हिरासत में

विधानसभा में भी उठा मुद्दा, विपक्ष हमलावर

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 03 मार्च 2024, दुमका। झारखंड के दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र में स्पेन की एक महिला के साथ गैंगरेप की वारदात में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। मेडिकल जांच में महिला से रेप से पुष्टि हुई है। मामले की जांच के लिए जरमुंडी के एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है। यह मामला शनिवार को झारखंड विधानसभा में भी उठा। भाजपा विधायक अमित मंडल ने सदन में कहा कि यह पूरे राज्य के लिए शर्मनाक घटना है। यह घटना बताती है कि राज्य की विधि-व्यवस्था कितनी खराब है। उन्होंने दुमका के एसपी को तत्काल पद से हटाने की मांग की।

यह वारदात शुक्रवार रात की है। महिला अपने पति के साथ इंडिया टूर पर आई है। दोनों स्पेन से पाकिस्तान और बांग्लादेश होते हुए झारखंड के दुमका पहुंचे थे। दोनों अलग-अलग बाइक पर दुमका होते हुए भागलपुर के लिए निकले थे। रास्ते में हंसडीहा बाजार से पहले कुंजी-कुरुमाहाट नामक जगह पर टेंट लगाकर रुके थे। इसी दौरान आठ से दस लोग पहुंचे और महिला के साथ गैंगरेप किया। पति-पत्नी के साथ मारपीट भी की गई है। उन्होंने दंपति से कुछ पैसे और सामान भी छीन लिए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रात करीब 11 बजे पुलिस की गश्ती टीम को महिला ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने जब सर्च अभियान चलाया तो अरहर के खेत में महिला के कपड़े मिले। मामले की जांच के लिए जरमुंडी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। दुमका पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि महिला ने जंगल में कैंप लगाने की कोई जानकारी नहीं दी थी। महिला को देर रात एक हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया। शनिवार को वह पुलिस संरक्षण में अपनी बाइक से दुमका मेडिकल कॉलेज पहुंची, जहां उसका मेडिकल टेस्ट किया गया।

इधर, इस मामले को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार पर हमला बोला है। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, हमारा झारखंड फिर हुआ शर्मसार ! ना विधि, ना व्यवस्था, अपराधियों का मनोबल है अपने चरम पर, ऐसे में आखिर कौन पर्यटक आएगा हमारे राज्य ? अगर लूट और झूठ से झामुमो-कांग्रेस-राजद सरकार को फुर्सत मिले तो बहन-बेटियों की सुरक्षा पर ध्यान दे सरकार ! इस संगीन जुर्म के दोषियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करे जिला प्रशासन !

झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा, मैंने सुबह डीजीपी से बात की है। दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, झारखंड की ध्वस्त कानून व्यवस्था के फलस्वरूप गोड्डा में हुई स्पेनिश महिला के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना ने राज्य की प्रतिष्ठा को अंतरराष्ट्रीय पटल पर भी धूमिल कर दिया है। झामुमो-कांग्रेस की निकम्मी सरकार को साढ़े तीन करोड़ झारखंड वासियों के मान-प्रतिष्ठा से कोई मतलब नहीं है। इन्हें बस लूटपाट एवं अपने परिवार की तिजोरियों को भरने से मतलब है!

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!