Breaking News :
>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई
देश

चीन के बाद दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामला सामने आया, 334 मरीजों की पुष्टि

चीन ने गुरुवार को कोरोना वायरस से 29 और लोगों की मौत की जानकारी दी। यह लगभग पिछले एक महीने यह एक दिन मौत का सबसे आंकड़ा है। चीन में अबतक 2,744 लोगों की मौत हो गई है। इसकी जानकारी देश के स्वास्थ्य विभाग ने दी। वहीं दक्षिण कोरिया में 334 नए मामले सामने आए हैं। यहां पीडितों की संख्या 1,595 हो गई है। चीन के बाद कोरोना वायरस का यहां सबसे ज्यादा मामला सामने आए हैं। पाकिस्तान में कोरोना वायरस के पहले दो मामले सामने आए हैं।

चीन में कोरोना वायरस के 78,500 मामले 

चीनी स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को कोरोना से  29 और लोगों की मरने की जानकारी दी। इससे पहले चीन में 29 जनवरी को 26 लोगों की मौत हुई थी। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार पिछले तीन दिनों से लगातार इस वायरस से मरने वालों की संख्या में कमी देखने को मिली है। देश के स्वास्थ्य विभाग ने 433 नए मामलों की जानकारी दी हहै। चीन में कोरोना वायरस से संक्रमित लगभग 78,500 मामले सामने आए हैं।

दक्षिण कोरिया में मरीजों की संख्या 1,595, 12 की मौत 

चीन के बाद कोरोना वायरस ने दक्षिण कोरिया में सबसे ज्यादा आतंक मचाया है। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार यहां मरीजों की संख्या 1,595 हो गई है। 334 नए मामले सामने आए हैं। यहां मरने वालों की संख्या 12 है। महामारी के कारण अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने गुरुवार को संयुक्त सैन्य अभ्यास स्थगित कर दिया।

पाकिस्तान में दो मामले सामने आए

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के पहले दो मामले सामने आए हैं।  स्वास्थ्य पर प्रधानमंत्री इमरान खान के विशेष सहायक डॉ.जफर मिर्जा ने इसकी जानकारी दी। समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार उन्होंने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं। स्थिति नियत्रंण में है। दोनों ही मरीज ईरान से लौटे हैं। एक मामला सिंध और एक कराची में सामने आया है।

ईरान में  19 लोगों की मौत, 140 लोग संक्रमित

पाकिस्तान ने ईरान के साथ अपनी सीमा को बंद कर दिया है, जहां कम से कम 19 लोगों की वायरस से मौत हो गई है। यहां 140 लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार अभी तक 39 लोगों के सेहत में सुधार हुआ ह। इनमें से 40 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!