Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

सोनी-लिव ने इंस्टाग्राम के ज़रिए किया नई वेब सीरीज़ का एलान

  • कश्मीर में हुए पुलवामा हमलों पर आधारित है नई वेब सीरीज़ 

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 अक्टूबर 2021, बुधवार, नई दिल्ली। सोनी-लिव ने पिछले कुछ वक़्त में दर्शकों के लिए कई बेहतरीन वेब सीरीज़ अपने प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध करवायी हैं। इनमें स्कैम 1992- द हर्षद मेहता स्टोरी, महारानी और हाल ही में आयी तब्बर शामिल हैं। सोनी-लिव ने अब एक नई वेब सीरीज़ की घोषणा की है, जो कश्मीर में हुए पुलवामा हमलों पर आधारित है। पुलवामा की नम्बर 1026 शीर्षक से बन रही सीरीज़ का निर्देशन ओनीर कर रहे हैं। यह सीरीज़ जर्नलिस्ट राहुल पंडिता की किताब द लवर बॉय ऑफ बहावलपुर पर आधारित है।

सोनी-लिव ने इंस्टाग्राम के ज़रिए नई वेब सीरीज़ का एलान किया है। यह आठ एपिसोड की सीरीज़ होगी। 14 फरवरी 2019 को जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने विस्फोटक से भरे एक वाहन की टक्कर सीआरपीएफ की बस से करवा दी थी, जिसमें सुरक्षा बल के 40 जवान शहीद हुए थे। यह सीरीज़ इस आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों और इस केस की जांच करने वाली एजेंसी एनआईए को समर्पित की गयी है। इस घटना ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया था। द लवर बॉय ऑफड बहावलपुर इस केस की एनआईए जांच पर आधारित है।

इस एलान को लेकर ओनीर ने ट्विटर पर लिखा कि यह बहुत ज़रूरी कहानी है और मैं इसके लिए काफ़ी उत्साहित हूं और इस सीरीज़ से जुड़कर गर्व महसूस कर रहा हैं। ओनीर ने लिखा कि यह ऐसी सीरीज़ है, जिसके बारे में हम सभी गहराई से सोचते हैं।

ओनीर ने 2005 में माई ब्रदर निखिल फ़िल्म से बॉलीवुड में बतौर निर्देशक डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने सॉरी भाई, आई एम, चौरंगा और शब फ़िल्में बनायीं, जिन्हें क्रिटिक्स ने पसंद किया। 2018 में आयी उनकी डॉक्यूमेंट्री विडोज़ ऑफ़ वृंदावन ने जागरण फ़िल्म फेस्टिव में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री का पुरस्कार जीता था।

सोनी-लिव की बात करें तो प्लेटफॉर्म पर 15 अक्टूबर को रिलीज़ हुई वेब सीरीज़ तब्बर को काफ़ी अच्छी प्रतिक्रियाएं मिली हैं। इस सीरीज़ में पवन मल्होत्रा, सुप्रिया पाठक, रणवीर शोरी, परमवीर सिंह चीमा, नूपुर नागपाल, साहिल मेहता ने प्रमुख किरदार निभाये।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!