Breaking News :
>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
ताज़ा खबरेंमनोरंजन

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने मुंबई पुलिस कर्मियों को डोनेट किये 25000 फेस शील्ड

 आकाश ज्ञान वाटिका, 17 जुलाई 2020, शुक्रवार। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद कोरोना वायरस पैनडेमिक के दौरान एक मसीहा के तौर पर उभरे हैं। सोनू ने पहले दूसरे शहरों और प्रदेशों में अटके हुए सैकड़ों मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाया, अब उन्होंने मुंबई पुलिस को 25 हज़ार फेस शील्ड्स दान की हैं। महाराष्ट्र सरकार के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए सोनू सूद का शुक्रिया अदा किया।

अनिल देशमुख ने लिखा- मैं सोनू सूद जी का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने हमारे पुलिस कर्मियों के लिए 25 हज़ार फेस शील्ड्स देने का पुनीत कार्य किया है। उन्होंने इसके साथ एक और फोटो साझा की है, जिसमें सोनू सूद के साथ बातचीत करते नज़र आ रहे हैं।

सोनू ने इसका जवाब देते हुए लिखा- आपके विनम्र शब्दों से सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मेरे पुलिस के भाई-बहन असली हीरो हैं और उनके प्रशंसनीय काम के बदले कम से कम इतना तो कर ही सकता हूं। जय हिंद।

बता दें कि लॉकडाउन के दौरान सोनू ने महाराष्ट्र और दूसरे राज्यों में अटके प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजने की एक मुहिम चलाई थी, जिसके तहत बसों और फ्लाइट्स के ज़रिए उन्होंने सैकड़ों मजदूरों और विद्यार्थियों को उनके गृह नगरों और प्रदेशों में पहुंचाया। इसका पूरा खर्च सोनू ने ख़ुद उठाया था। सोनू ने लोगों तक पहुंचने के लिए हेल्प लाइन भी शुरू की थी और ट्विटर, व्हाट्स एप के ज़रिए भी लोगों तक पहुंचने की कोशिश की थी। सोनू के इस काम की सराहना सोशल मीडिया में जमकर की गयी। सोनू के यह अभियान अभी भी जारी है।

सोनू अपने इस पूरे अनुभव को अब एक किताब के ज़रिए लोगों तक पहुंचाएंगे। उनकी इस किताब में इस यात्रा के दौरान भावनाओं और चुनौतियों के बारे में ज़िक्र किया जाएगा। किताब का प्रकाशन पेंगुइन रैंडम हाउस द्वारा किया जा रहा है और इस साल के अंत कर रिलीज़ कर दी जाएगी। हालांकि किताब का शीर्षक अभी तक नहीं रखा गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!