Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
राजनैतिक-गतिविधियाँ

हरियाणा में सोनिया गांधी प्रस्तावित रैली हुई रद्द

आकाश ज्ञान वाटिका। कांग्रेस की ओर से हरियाणा में होने जा रही सोनिया गांधी की एकमात्र रैली भी रद्द हो गई है। अब इस रैली को सोनिया की जगह कांग्रेस सांसद राहुल गांधी संबोधित करेंगे। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी अपनी पूरी ताकत झौंक रही है। भाजपा जहां हरियाणा में रिकॉर्ड जीत का दावा कर रही है, वहीं कांग्रेस भी पूरे दमखम से आगे बढ़ रही है। हरियाणा के चुनावी दंगल में आज भाजपा और कांग्रेस के दिग्‍गज नजर आएंगे। पीएम मोदी आज हरियाणा में दो रैली करेंगे। दूसरी ओर अब कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी आज हरियाणा में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी हरियाणा में आज कई रैलियों को संबोधित करेंगे।

राहुल गांधी, सोनिया गांधी की जगह आज महेंद्रगढ़ में रैली को संबोधित करेंगे, जिसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। हालांकि, अंतिम समय में सोनिया गांधी की जगह राहुल गांधी को भेजने के पीछे क्‍या कारण है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

वहीं, पीएम मोदी आज हरियाणा में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करने जा रहे हैं। पीएम मोदी गोहाना और हिसार में चुनावी सभा करेंगे। यह पहली बार नहीं है कि उनकी हरियाणा में दो-दो रैलियां एक ही दिन हों। इससे पहले भी वह लगातार हरियाणा में दो-दो रैलियां कर चुके हैं। हरियाणा में पीएम मोदी की दो-दो रैलियां यह दर्शाती हैं कि भाजपा इस राज्‍य में विधानसभा चुनाव को लेकर कितनी गंभीर है। हालांकि, प्रदेश के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर यह दावा कर रहे हैं कि वह पहले से भी ज्‍यादा सीटें जीत कर रिकॉर्ड बनाएंगे।

गौरतलब है कि हरियाणा और महाराष्‍ट्र में 21 अक्‍टूबर को विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। मतगणना 24 अक्‍टूबर को होगी और साफ हो जाएगा कि हरियाणा और महाराष्‍ट्र में किसकी सरकार बनने जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!