Breaking News :
>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
फिल्म-जगतमनोरंजन

फिल्म जिगरा का सॉन्ग ‘चल कुड़िए’ रिलीज, आलिया-दिलजीत के गाने में दिखी महिला सशक्तिकरण की झलक

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 19 सितम्बर 2024, देहरादून। आखिरकार, बीटीएस तस्वीरों के बाद आलिया भट्ट की जिगरा का गाना ‘चल कुड़िए’ रिलीज हो गया है। मेकर्स ने दिलजीत दोसांझ और एक्ट्रेस के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। जिगरा 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। हिट ट्रैक इक कुड़ी के आठ साल बाद दिलजीत आलिया की जोड़ी एक साथ आई है।

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे दोनों ने इस खूबसूरत ट्रैक के लिए कोलेब किया है। गाना महिला सशक्तिकरण पर आधारित है. जिसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- चल कुडि़ए अभी आ गई है, जिगरा सिनेमाघरों में, 11 अक्टूबर को। एक फैन ने लिखा- आलिया सुपरस्टार हैं। एक ने लिखा- शुरुआती डायलॉग ने ही मुझे प्रभावित कर लिया. साथ ही, आलिया की आवाज दिलजीत की एनर्जी से मैच करती है। इस म्यूजिक वीडियो में दिलजीत व्हाईट आउटफिट में नजर आ रहे हैं, जबकि आलिया ने भी टी शर्ट पहन रखी है जिस पर ‘घर’ शब्द मेंशन है। यह गाना अब सारेगामा यूट्यूब चैनल और सभी ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर अवेलेबल है।

जिगरा की बात करें तो हाल ही में इसका टीजर रिलीज हुआ था और हर कोई उनकी परफॉर्मेंस से हैरान था। वीडियो की शुरुआत आलिया भट्ट से होती है जो होटल में ड्रिंक करती हैं और अपने भाई के बारे में बात करती हैं। वह कहती हैं कि उनके पास बहुत कम समय है और उन्हें बहुत कुछ करना है। जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, हम देखते हैं कि वेदांग रैना को गिरफ्तार कर लिया जाता है और आलिया उसे छुड़ाने की कोशिश कर रही हैं। उन्हें सभी एक्शन सीन करते देखना वाकई दिलचस्प होगा।

वसन बाला द्वारा निर्देशित जिगरा में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं, जबकि वेदांग रैना उनके भाई की भूमिका में हैं। यह फिल्म वायकॉम18 स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शंस और इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत की गई है और करण जौहर, अपूर्व मेहता, आलिया भट्ट, शाहीन भट्ट और सोमेन मिश्रा द्वारा निर्मित है। जिगरा 11 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

वहीं दूसरी और दिलजीत दोसांझ के मोस्ट अवेटेड दिल-लुमिनाती टूर ने पूरे देश में एक्साइटमेंट जगा दिया है। फैंस बेसब्री से 10 शहरों में होने वाले इस ग्रैंड टूर का इंतजार कर रहे हैं जो 26 अक्टूबर को दिल्ली से शुरू होकर 29 दिसंबर को गुवाहाटी में समाप्त होगा। इस टूर का क्रेज इतना है कि इसकी टिकटें मिनटों में बिक गई. जिससे कई लोग नाराज भी हो गए क्योंकि उन्हें टिकट्स नहीं मिल पाईं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!