Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
क्राइमदेश

दामाद ने अपने भाई के साथ मिलकर पत्नी, साले और नानी सास की चाकू से गोदकर की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 22 सितम्बर 2023, शिरडी, महाराष्ट्र। शिरडी से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां बुधवार देर रात दामाद ने अपने भाई के साथ मिलकर अपनी पत्नी, साले और नानी सास की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, मामला शिरडी से सटे सावली विहीर गांव का है। बताया जा रहा है कि यहां के भीमनगर में इलाके में रहने वाली वर्षा गायकवाड़ का विवाह करीब 10 साल पहले संगमनेर के रहने वाले सुरेश निकम से हुआ था।  पिछले कुछ समय से दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। इससे परेशान होकर वर्षा अपने मायके चली गई थी।

इसके बाद सुरेश 20 सितंबर रात करीब 11 बजे अपने चचेरा भाई रोशन निकम के साथ अपने ससुराल पहुंचा. फिर घर में घुसकर सुरेश ने अपनी पत्नी वर्षा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने साले रोहित गायकवाड़ और पत्नी की नानी हीराबाई गायक पर भी चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी. इस दौरान उसने अपनी सास संगीता गायकवाड़, ससुर चांगदेव गायकवाड़ और योगिता जाधव पर भी चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया. इसके बाद दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए।

इस मामले में अहमदनगर जिला के पुलिस अधीक्षक राकेश ओला ने बताया कि घटना की जानकारी मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची. हमले में घायल पीड़ितों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. वहीं, मृतकों के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों को नासिक जाते वक्त गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि कई सालों से पति-पत्नी के बीच झगड़ा चल रहा था. इस वजह से आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!