Breaking News :
>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
मनोरंजन

फैन के अजीबोगरीब मदद माँगने पर अभिनेता सोनू सूद का जवाब, ‘बस अब बंदर पकड़ना ही बाकी रह गया था दोस्त’

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 फ़रवरी 2021, मंगलवार। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद फिल्मों के अलावा गरीब, परेशान और जरूरतमंद लोगों की मदद करने की वजह से काफी सुर्खियों में रहते हैं। लॉकडाउन में शुरू किया लोगों की मदद का सिलसिला सोनू सूद ने अभी तक जारी रखा हुआ है। सोशल मीडिया पर लोग उनसे मदद की गुहार लगाते रहते हैं। जिनके लिए सोनू सूद हमेशा तैयार भी रहते हैं।

बहुत बार सोनू सूद के चाहने वाले उनसे अजीबोगरीब मदद भी मांगते रहते हैं। अब उनके एक फैन ने ऐसी अजीब मदद मांगी है। दरअसल बासु गुप्ता नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने अपने क्षेत्र में बंदरों के आतंक से परेशान होकर सोनू सूद से मदद मांगी। जिसको जानने के बाद खुद सोनू सूद भी हैरान हैं। बासु गुप्ता ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘सोनू सूद सर हमारे गांव में एक लंगूर बंदर के आतंक की वजह से दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं। अतः आपसे निवेदन है कि बंदर को हमारे गांव से कहीं दूर जंगल में भिजवा दीजिए।’

सोनू सूद ने इस पर हैरान कर देने वाला जवाब दिया है। उन्होंने अपने जवाब में लिखा, ‘बस अब बंदर पकड़ना ही बाकी रह गया था दोस्त। पता भेज, यह भी करके देख लेते हैं।’ सोशल मीडिया पर सोनू सूद का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेता के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सोनू सूद अक्सर लोगों की मदद के लिए आगे आते रहते हैं।

हाल ही में उन्होंने बिहार के नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के पपरनौसा गांव निवासी एथलीट आनंद कुमार सिंह के घुटने का ऑपरेशन करवाया। सोनू सूद ने यह ऑपरेशन गाजियाबाद के हीलिंग ट्री नामक अस्पताल में मुफ्त में करवा दिया। ट्रिपल जंप के एथलीट आनंद को दिसंबर 2018 में हरियाणा के रोहतक में नेशनल गेम के दौरान घुटने में गंभीर चोट आई थी। परेशानी बढ़ने पर इन्होंने सोनू सूद को ट्वीट कर परेशानी बतायी थी। जवाब में सोनू सूद ने आनंद के लिए मुफ्त में ऑपरेशन की व्यवस्था करा दी। आनंद को गाजियाबाद में द हीलिंग ट्री हॉस्पिटल में जाकर ऑपरेशन करवाने की सलाह दी। एथलीट आनंद ने इस सहयोग के लिए सोनू सूद एवं उनके साथी गोविंद अग्रवाल के प्रति आभार प्रकट किया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!