Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादून

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हुए भारतीय सेना के वीर जवानों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 24 नवम्बर 2023, देहरादून। सुबे के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हुए भारतीय सेना के वीर जवानों को पुष्प चक्र अर्पित कर तथा दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजली दी।

शुक्रवार को हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में 22 नवंबर, बुधवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में शहीद हुए भारतीय सेना के वीर जवानों को श्रद्धांजली एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने राजौरी सेक्टर में शहीद हुए भारतीय सेना के वीर जवानों को अपनी ओर प्रदेश सरकार की तरफ से शहीदों को भावपूर्ण नमन कर श्रद्धांजली अर्पित की। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि मां भारती की रक्षा के लिए भारतीय सेना के इन वीर जवानों द्वारा दिया गया सर्वोच्च बलिदान देश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा दुःख की इस घड़ी में सरकार हमेशा शहीदों के परिजनों के खड़ी है। उन्होंने कहा उत्तराखंड के नैनीताल जिले के निवासी शहीद लांन्स नायक संजय बिष्ट के परिजनों को किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी में समायोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा शहीद के परिजनों से बात चीत कर शहीद लांन्स नायक संजय बिष्ट के नाम पर किसी विद्यालय या अन्य का नाम रखा जाएगा।

ज्ञात हो कि राजौरी में बुधवार को आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में सेना के दो अधिकारी और तीन जवान शहीद हो गए थे। सेना को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जिसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। जिसमें आतंकियों से मुकाबला करते हुये कैप्टन एमवी प्रांजल, कैप्टन शुभम गुप्ता, हवलदार अब्दुल माजिद, लांन्स नायक संजय बिष्ट और पैराट्रूपर सचिन लौर द्वारा आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया। मुठभेड़ में उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले के हली गाँव, रातीघाट निवासी लांन्स नायक संजय बिष्ट (28 वर्ष) पुत्र दीवान सिंह बिष्ट भी शहीद हो गए।

लांन्स नायक संजय 12 वर्ष पूर्व भारतीय सेना में भर्ती हुये थे तथा लांन्स नायक संजय अविवाहित थे। लांन्स नायक संजय के पिता दीवान सिंह बिष्ट रातीघाट में दुकान चलाने के साथ पोस्ट ऑफिस में भी काम करते हैं। कैप्टन प्रांजल 63 राष्ट्रीय राइफल्स से थे और 29 साल के थे। कैप्टन प्रांजल के पिता मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (एमआरपीएल) के सेवानिवृत्त निदेशक हैं, जो मैसूरु के रहने वाले हैं। कैप्टन प्रांजल ने अपनी स्कूली शिक्षा दक्षिण कन्नड़ जिले के सुरथकल से की और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से इंजीनियरिंग स्नातक थे। कैप्टन शुभम गुप्ता आगरा जिले के निवासी थे, जो 2015 में भारतीय सेना में शामिल हुए थे और 2018 में कमीशन प्राप्त किया था। उनकी पहली पोस्टिंग उधमपुर में हुई थी। हवलदार अब्दुल माजिद जम्मू-कश्मीर के पुंछ के अजोटे के रहने वाले थे। पैराट्रूपर सचिन लौर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के नागलिया गिउरोला के रहने वाले थे।

इस अवसर पर जनरल सम्मी सभरवाल, कर्नल बी.एम. थापा, कर्नल बीएस चोना, ले. टीडी भोटिया, कैप्टन शुभम बहादुर गुरुंग, कमल गुरुंग, हलवलदार कुलदीप गुरुंग, हवलदार सुरजीत सिंह, कैप्टन एस.एस. गुरुंग, नायक सूबेदार जीत सिंह गर्ग, कैप्टन रमाकांत, ए.के. थापा सहित कई पूर्व सैनिक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!