Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा समाजसेवियों को किया गया सम्मानित

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 फरवरी 2022, रविवार, देहरादून। विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा नेहरू कॉलोनी स्थित आकाश ज्ञान वाटिका के कार्यालय में आयोजित बैठक में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कार्य करने वाले समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगठन के पहचान पत्र भी वितरित किए गए। इस अवसर पर आकाश शिक्षा एवं सांस्कृतिक विकास समिति के अध्यक्षा श्रीमती निर्मला जोशी एवं सचिव घनश्याम जोशी द्वारा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन एवं प्रदेश अध्यक्ष मधु का सम्मान करते हुए सभी उपस्थित जनों के प्रति आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संगठन के चेयरमैन सचिन जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर हम ऐसे समाजसेवियों को सम्मानित करते हुए गर्व महसूस कर रहे हैं, जो समाज के लिए उत्कृष्ट कर रहे हैं और जिन्होंने जनसेवा में अपना सर्वोत्कृष्ट योगदान दिया है। उन्होंने सम्मान पाने वाले समाजसेवियों के साथ साथ सभी उपस्थित जनों शुभकामयें दी तथा जनहित के सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ भाग लेने को कहा।

इस अवसर पर संगठन की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती मधु जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर हम ऐसे समाज-सेवियों को सम्मानित करते हुए गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं, जिन्होंने समाज को सर्वोत्कृष्ट योगदान देकर एक अलग पहचान बनायी है। सामाजिक न्याय, शांति और सुरक्षा आदि मानवाधिकारों और मौलिक स्वतंत्रता के सम्मान के बिना प्राप्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को सामाजिक न्याय प्राप्त हो, इसके लिए आवश्यक नीतियों पर कार्य करने होंगे और सोच में बदलाव लाने के लिए कार्यक्रम आयोजित करने होंगे।
संगठन की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती मधु जैन ने कहा कि हमें जन जागरूकता कार्यक्रमों, सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया और टीवी के माध्यम से मानवाधिकारों की जानकारी के साथ-साथ समाज के पार्टी अपने कर्तव्यों का भी बोध कराना होगा।

इस अवसर पर मानवाधिकार एवं समाजिक न्याय संगठन के प्रदेश कार्य सलाहकार राजकुमार तिवारी, प्रदेश सचिव घनश्याम जोशी, रचना जैन, सुकुमाल जैन, सरोजिनी सेमवाल, जितेंद्र दंडोना, अभिषेक जोशी के साथ ही अनुसूया प्रसाद घिल्डियाल, प्रदीप सुदी, पंकज जैदली, उपेंद्र बडोनी, मोहन बुटोला, यश सुदी आदि लोग उपस्थित रहे।

सम्मानित होने वाले समाजसेवी

अनुसूया प्रसाद घिल्डियाल : वर्ष 1991 में सामुदायिक विकास विभाग से सेवानिवृत्त होने के उपरांत बढ़चढ़ कर समाजसेवा के कार्यों में निरंतर प्रयासरत। अपने अथक प्रयासों से पहाड़ के 16 से ज्यादा गाँवों को सड़क से जोड़ने का कार्य। 85 वर्ष से अधिक आयु के उपरांत भी सामाजिक कार्यों में भागीदारी एवं सहयोग।

श्रीमती निर्मला जोशी : शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य।

प्रदीप सुदी : समाजिक, धार्मिक एवं जनसेवा के कार्यों के लिए सदैव समर्पित, सेवाभाव, कुशल व्यवसायी, लोगों के सुख-दुःख में हमेशा सहयोग एवं साथ। गरीबों एवं असहाय लोगों को हर संभव सहयोग। कोरोना काल में जरूरतमंद लोगों की सहायता।

यश सुदी : युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत, कराटे में राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रोंज मेडल के साथ ही स्काउटिंग में जनपद, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर सर्टिफिकेट प्राप्त। सामाजिक कार्यों में भागीदारी करना।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!