Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेशसामाजिक गतिविधियाँ

समाज-सेविका श्रीमती मधु जैन ने मुख्यमंत्री धामी से अनुरोध करते हुए कहा, “जल्दी से जल्दी महिलाओं के उपचार हेतु उचित व्यवस्था और प्रबंध कराए जायें”

“माँ जग की जननी है जिसका कोई मूल्य नहीं, उनको सुरक्षित और सही समय पर उपचार मिलना यह हम सबका परम कर्तव्य है” : मधु जैन

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 मई 2022, शुक्रवार, देहरादून। बीते दिनों में समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी प्राप्त होने के पश्चात मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मधु जैन ने समाचार पत्रों में जानकारी प्राप्त की जिसके आधार पर जहाँ एक ओर मातृ दिवस मनाया जा रहा था, वही दूसरी ओर यह देखने को मिला कि कई गर्भवती महिलाओं का समय पर इलाज न होने के कारण वे दर-दर भटक रही थी और उनको उचित उपचार भी नहीं मिल पाया जो अत्यंत दयनीय है। ऐसी अवस्था में उनको इलाज न मिल पाना यह बहुत ही कष्ट कारक असहनीय है। ये समय ही ऐसा होता है जिसमें एक महिला को परिवार के प्यार और चिकित्सक के उचित उपचार की जरूरत है।

इन समस्त बातों ध्यान में रखते हुए मैं मा० मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अनुरोध करती हूँ कि कृपया इस मामले को संज्ञान में लेते हुए, जल्दी से जल्दी महिलाओं के उपचार हेतु उचित व्यवस्था और प्रबंध कराए जायें, जिससे कि कोई भी महिला इलाज से वंचित नहीं रह सके। इसके साथ-साथ यह भी अनुरोध करना चाहुँगी कि जो महिलायें सरकारी व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण इलाज नहीं ले पाती हैं, उनके लिए जिस तरह एक निर्भया बैंक बनाया गया था, उसी तर्ज में गर्भवती महिलाओं की सहायता हेतु बैंक और सहायता कोष बनाया जाए। ऐसा होने से उनको समय-समय पर सहायता प्रदान की जा सकती है। हमारा मातृ दिवस, महिला दिवस, महिला सम्मान और महिला सशक्तिकरण पर कार्य करना सफल होगा, जब हम अपनी मातृशक्ति को सुरक्षित और सही स्वास्थ्य लाभ दे पायेंगे।

माँ जग की जननी है जिसका कोई मूल्य नहीं, उनको सुरक्षित और सही समय पर उपचार मिलना यह हम सब का परम कर्तव्य है।
अंत में उम्मीद करती हूँ कि आपके द्वारा मेरे इस अनुरोध पर जल्द से जल्द कार्यवाही होगी और मातृ शक्ति प्रबल, सबल व शक्तिशाली होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!