Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

सोशल मीडिया पर अपने खिलाफ सक्रिय ट्रोलर से परेशान हैं हरीश रावत

  • पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने क्यों लिखा 200 पहलवान मेरे ऊपर लठ लेकर टूट पड़ते हैं।
  • राजनीति के अंदर कुछ मर्यादायें होती हैं : हरीश रावत

[highlight]झूठ की भी इंतेहा होती है : हरीश रावत [/highlight]

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 अगस्त 2021, मंगलवार, देहरादून। सोशल मीडिया पर अपने खिलाफ सक्रिय ट्रोलर से कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत परेशान हैं।

सोमवार को रावत का दर्द सामने आया। रावत ने पोस्ट करते हुए कहा कि भाजपा का आईटी सेल, फेक आईडी के जरिए मेरे ऊपर नाना प्रकार के नकारात्मक कमेंट करते हैं।

जब कभी भी उत्तराखंड के जनहित के लिए यहाँ के आमजन के हित के लिये, सोशल मीडिया पर आता हूँ, तो भाजपा के आईटी सेल के 200 पहलवान मेरे ऊपर लठ लेकर टूट पड़ते हैं।

[highlight]रावत रावत ने आगे कहा कि झूठ की भी इंतेहा होती है।[/highlight]

राजनीति के अंदर कुछ मर्यादायें होती हैं। फेक आईडी के बजाय अपनी वास्तविक आईडी से मेरे ऊपर प्रहार करिए, ताकि मैं आपके प्रहार का जवाब भी दे सकूँ।

सोशल मीडिया पर रावत प्रदेश के बाकी नेताओं के मुकाबले काफी ज्यादा सक्रिय रहते हैं।

फालोअर, फ्रेड संख्या के लिहाज से भी रावत काफी आगे हैं। उनकी पोस्ट पर सकारात्मक पेास्ट भले ही कम आए हों लेकिन प्रहार करने वाली पोस्ट की भरमार होती है।

अपनी इस पीड़ा को रावत कांग्रेस की कई बैठकों में जाहिर भी कर चुके हैं।

उनका कहना है कि सोशल मीडिया एक व्यापक मंच है। कांग्रेस को भी इस पर मजबूती से मुकाबला करना होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!