Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादून

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश द्वारा महिलाओं के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी पर मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने की घोर निंदा

संगठन की प्रदेश अध्यक्षा ने कहा कि वह अब मुख्यमन्त्री पद संभालने योग्य नहीं रह गए हैं, उन्हें तुरंत राजनीति से रिटायर हो जाना चाहिए उनके शब्दों से बिहार शर्मसार हुआ है : श्रीमती मधु जैन

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 9 नवम्बर 2023, देहरादून। मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती मधु जैन ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनसंख्या नियंत्रण पर विधानसभा में दिए गए अमर्यादित बयान को लेकर प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर बिहार के मुख्यमंत्री पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की माँग की है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी वाले पद पर बैठे ऐसे शख्स ने महिलाओं के ऊपर बेहद अश्लील टिप्पणी की है जिसका मानवधिकार सामाजिक न्याय संगठन इसकी कड़ी निंदा और विरोध करता है। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

संगठन की प्रदेश अध्यक्षा ने कहा कि वह अब मुख्यमन्त्री पद संभालने योग्य नहीं रह गए हैं, उन्हें तुरंत राजनीति से रिटायर हो जाना चाहिए उनके शब्दों से बिहार शर्मसार हुआ है।

घमंडिया गठबंधन के नेता ने विधानसभा में माँ-बहनों की मौजूदगी में ऐसी भद्दी बातें की, जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती है। उन्हें शर्म भी नहीं आई कि हम अपनी माँ-बहनों के लिए इस तरह की अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं व बेज्जती कर रहे हैं, ऐसे लोग माँ-बहनों का सम्मान क्या करेंगे ? और जो व्यक्ति माँ-बहनों का सम्मान नहीं कर सकते तो वह क्या देश चलायेंगे और क्या खुद चल पायेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!