Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादून

…तो ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की वजह से सूख रहे पहाड़ी जल स्रोत

संकट- ऋषिकेश से कुछ किमी दूर तिमली गांव के सभी जल स्रोत और कई तालाब सूखे

एसडीसी फाउंडेशन ने जारी की 2024 की पहली उत्तराखंड मासिक आपदा एवं दुर्घटना रिपोर्ट

उदास रिपोर्ट का नाम बदला, अब उत्तराखंड डिजास्टर एंड एक्सीडेंट एनालिसिस इनिशिएटिव (उदय) के नाम से जानी जाएगी रिपोर्ट

जनवरी 2024 की उदय रिपोर्ट में चीला हादसा, जोशीमठ की स्थिति और रेल परियोजना के कारण सूखते जल स्रोत को प्रमुखता

देहरादून। देहरादून स्थित एनवायरनमेंटल एक्शन एंड एडवोकेसी समूह, एसडीसी फाउंडेशन ने अपनी जनवरी 2024 की आपदा एवं दुर्घटना रिपोर्ट जारी कर दी है। इस बार रिपोर्ट में चीला हादसे में वन विभाग के अधिकारियों की सड़क दुर्घटना में मौत, एक वर्ष बाद जोशीमठ की स्थिति और रेल परियोजना से सूखते जल स्रोत पर फोकस किया गया है।

पिछले 15 महीनों से मासिक रिपोर्ट उत्तराखंड डिजास्टर एंड एक्सीडेंट सिनोप्सिस, उदास के नाम से जारी की जा रही थी। अब इसे उत्तराखंड डिजास्टर एंड एक्सीडेंट एनालिसिस इनिशिएटिव, उदय नाम दिया गया है।

फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल के अनुसार रिपोर्ट के निरंतर जारी विश्लेषण, दस्तावेजीकरण और अन्य पहलुओं को देखते हुए नया नाम दिया गया है। अब यह मासिक रिपोर्ट उदय नाम से जारी की जाएगी। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना के पैकेज दो और तीन में लोगों को पानी की उपलब्धता को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन लोगों की समस्या का समाधान रेलवे विकास निगम द्वारा अब तक नहीं किया गया है।

दोगी पट्टी के तीन दर्जन गांवों के पारंपरिक जल स्रोत प्रभावित हुए हैं। बताया जाता है कि यहां के कई गांवों को राज्य सरकार की जल जीवन मिशन और हर घर नल योजना से जोड़ा गया है, लेकिन इसके बावजूद लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। ऋषिकेश से करीब 20 किमी दूर तिमली गांव के सभी जल स्रोत और वहां के कई तालाब सूख गए हैं। सरकारी नलों में पानी नहीं आ रहा है। मीडिया में सूखते जल स्रोत की खबरें लगातार नये संकट की ओर इशारा कर रही है।

चीला सड़क दुर्घटना

जनवरी के महीने में वन विभाग का वाहन ऋषिकेश के पास दुर्घटना ग्रस्त हुआ था। इस हादसे में वन विभाग के दो रेंजर्स सहित पांच लोगों की मौत हो गई थी। उदय रिपोर्ट में इस घटना को प्रमुखता से जगह दी गई है।

8 जनवरी, 2024 की रात को उत्तराखंड के राजाजी टाइगर रिजर्व के चीला रेंज में परीक्षण के लिए लाए गए एक इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो वन रेंजरों सहित चार लोगों की मौत हो गई थी और एक महिला वार्डन लापता हो गई थी। तीन दिन बाद महिला वार्डन का शव बरामद हुआ। 5 अन्य लोग इस हादसे में घायल हो गये थे।

मृतकों की पहचान वन्यजीव रक्षक आलोकी देवी, वन रेंज अधिकारी शैलेश घिल्डियाल और प्रमोद ध्यानी, सैफ अली खान और कुलराज सिंह के रूप में हुई थी। अधिकारियों के अनुसार, जैसे ही ईवी वाहन चीला से ऋषिकेश की ओर जा रही थी, चीला पावर हाउस से आगे एक पेड़ से टकरा गई और शक्ति नहर के पैरापिट से टकरा गई। टक्कर में कार में बैठे कुछ लोग खाई में गिर गए, जबकि आलोकी देवी नहर में गिर गई। उनके पीछे दूसरे वाहन में यात्रा कर रहे लोगों ने पुलिस और पार्क प्रशासन को हादसे की जानकारी दी।

जोशीमठ भू-धंसाव का एक वर्ष

उदय की जनवरी 2024 की रिपोर्ट में जोशीमठ भू-धंसाव को एक बार फिर प्रमुखता दी गई है। यह भू-धंसाव एक वर्ष पहले जनवरी 2023 में शुरू हुआ था। घरों में दरारें आने के कारण कई परिवारों को अपने घर छोड़ने पड़े थे। 4 जनवरी, 2023 को जोशीमठ के मारवाड़ी इलाके में जमीन से पानी फूटने के बाद शहर के कई हिस्सों में दरारें बढ़ गई थी। सरकारी रिकॉर्ड बताते हैं कि शहर के नौ वार्डों में 868 निर्माणों में दरारें आ गईं, जबकि 181 इमारतों को असुरक्षित माना गया।

रिपोर्ट के अनुसार एक साल बाद भी एक दर्जन से ज्यादा परिवार जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय होटलों, गेस्ट हाउस और लॉज में बनाए गए राहत शिविरों में हैं। कुछ लोगों को एकमुश्त मुआवजा मिला है, लेकिन कई को अब तक कुछ नहीं मिला है। लोग इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि वे अपने असुरक्षित हो चुके घरों में वापस लौट पाएंगे या नहीं।

जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अतुल सती के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार को कम से कम प्रभावित लोगों को सूचित करना चाहिए, जिससे वे योजना बना सकें और अपने जीवन में आगे बढ़ सकें।

उदय रिपोर्ट, उत्तराखंड और आपदा प्रबंधन

अनूप नौटियाल ने कहा कि उत्तराखंड को अपने आपदा प्रबंधन तंत्र और क्लाइमेट एक्शन की कमज़ोर कड़ियों को मजबूत करने की सख्त ज़रूरत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उत्तराखंड उदय मासिक रिपोर्ट उत्तराखंड के राजनीतिज्ञों, नीति निर्माताओं और अन्य हितधारकों के लिए सहायक होगी। साथ ही आपदाओं से होने वाले नुकसान के न्यूनीकरण के लिए नीतियां बनाते समय भी संभवत इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!