Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डराजनैतिक-गतिविधियाँ

हरिद्वार के अखाड़े में हो सकती है पूर्व सीएम हरीश रावत के पुत्र वीरेंद्र की लांचिंग

हरीश रावत की पुरजोर डिमांड पर पुत्र वीरेंद्र को मिलेगा पॉलिटिकल ब्रेक

तो अब त्रिवेंद्र का मुकाबला करेंगे वीरेंद्र !

23 मार्च को रामपुर तिराहे से दून तक चलेगा पिता-पुत्र का राजनीतिक रथ

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 23 मार्च 2024, देहरादून। उत्तराखंड में कांग्रेस के टिकट को लेकर उतार चढ़ाव जारी है। कांग्रेस हाईकमान व प्रदेश के अन्य नेता पूर्व सीएम हरीश रावत को हरिद्वार से चुनाव लड़वाने पर जुटे हुए हैं। लेकिन हरदा अभी भी अपने पुत्र वीरेन्द्र को ही हरिद्वार के रण में उतारने की जिद पकड़े हुए है। शुक्रवार की रात 10 बजे तक भी हरिद्वार और नैनीताल से प्रत्याशियों के नाम का ऐलान नहीं हुआ। जबकि हाईकमान की पहली पसंद हरिद्वार से हरीश रावत और नैनीताल से पूर्व सांसद महेन्द्र पॉल बने हुए हैं।

सब कुछ फाइनल होने के बाद शुक्रवार को हरीश रावत ने एक बार फिर हाईकमान से अपने पुत्र वीरेंद्र रावत के लिए दबाव बनाया है। दिल्ली से मिल रही खबरों के मुताबिक ऐसा लग रहा है कि हाईकमान हरीश रावत के पुत्र मोह के आगे झुक सकता है और हरीश की जगह उनके पुत्र वीरेंद्र को कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित कर देगा।

सूत्रों का कहना है कि हरीश रावत की गुहार के बाद उनके पुत्र वीरेंद्र ही त्रिवेंद्र रावत के मुकाबले चुनावी जंग करते नजर आएंगे। इस बीच, पूर्व सीएम ने 23 मार्च का कार्यक्रम भी जारी किया है। इस कार्यक्रम के तहत हरीश रावत सुबह 10 बजे रामपुर तिराहा शहीद स्थल से चुनावी अभियान का श्रीगणेश कर। रुड़की, हरिद्वार हिट हुए रात 8 बजे तक  रिस्पना पुल, हरिद्वार रोड पहुंचेंगे।

इस काफिले में कांग्रेस के कई नेता भी शामिल होंगे। काफिले में कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर वीरेंद्र रावत की राजनीतिक लांचिंग भी आकर्षण के केंद्र में रहेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!