Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
ताज़ा खबरेंदेश

स्मृति ईरानी ने संसद की सीढ़ियों से उतर रहे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को झुककर किया प्रणाम

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 जनवरी 2022, सोमवार, नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र की आज से शुरुआत हो गई है। राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ ही बजट सत्र शुरू हो गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आर्थिक सर्वेक्षण पेश किए जाने के बाद लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई।

इसी बीच मुलायम सिंह और स्मृति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्मृति ईरानी, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद लेती दिख रही हैं। मुलायम सिंह यादव संसद की सीढ़ियों से उतर रहे थे तभी वहां मौजूद स्मृति ईरानी मुलायम सिंह के पास आती हैं और उनका आशीर्वाद लेती हैं। स्मृति ईरानी झुककर मुलायम सिंह यादव को नमस्ते कहती दिख रही हैं। मुलायम यादव भी स्मृति ईरानी के सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद देते हैं। स्मृति ने सीढ़ियों से उतरने में मुलायम सिंह यादव को सहारा देने की कोशिश भी की।

गौरतलब है कि यूपी में कुछ ही दिनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव के बीच भाजपा और सपा एक दूसरे पर जमकर हमला कर रहे हैं। इसी बीच, स्मृति ईरानी और सपा मुलायम सिंह यादव का वीडियो लोगों को खूब भा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!